Alok Industries Share: शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक भी होते हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता होता है पर उनकी परफॉर्मेंस उन्हें लाइमलाइट में लेआ देती है। हालांकि जिस स्टॉक की हम बात कर रहे हैं, वैसे तो उसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज की भी हिस्सेदारी है। यह स्टॉक ज्यादा फेमस तब हुआ है जबकि इसने 5 दिन के अंदर अपने इन्वेस्टर्स को करीब 50 फीसदी तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्री का काफी बड़ा निवेश है। वहीं इस शेयर की प्राइस भी काफी ज्यादा नहीं हैं। इस कंपनी का नाम आलोक इंडस्ट्रीज है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि यह कंपनी मुख्य तौर पर टेक्सटाइल का कारोबार करने के लिए जानी जाती है। शेयर मार्केट की जानकारी के अनुसार इस कंपनी के स्टॉक्स ने पिछले 5 दिनों में अपने इन्वेस्टर्स को जबरदस्त रिटर्न दिया है और लगातार उछाल पर भी रहा है। एक जानकारी के मुताबिक इस शेयर में करीब 50.35 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। अगर बात की जाए कल यानी 5 जनवरी 2024 की तो इस कंपनी के शेयर में 19.89 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और बाजार बंद होने तक यह 32.55 रुपए के स्तर पर था। अगर बात की जाए पिछले एक कारोबारी महीने की तो इस कंपनी के स्टोक्स ने 61 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न दिया अपने निवेशकों को दिया है।

पिछले 1 साल से इस स्टॉक की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है, और इसने करीब 111 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। वहीं अगर बात की जाए पिछले 4 सालों की तो इस कंपनी के स्टॉक्स ने अपने निवेषकों को करीब 100 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
आपको बताते चलें कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोली लगाकर इस कंपनी के शेयर खरीदे थे। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी ने बैंकरप्सी प्रोसेस दौरान जेएम फाइनेंशियल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के सहयोग से इसके लिए बोली लगाई थी।
आपको बताते चलें कि इस एक्विजिशन का मतलब टेक्सटाइल बिजनेस को और मजबूत करना था। सितंबर क्वार्टर की लास्ट तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज के 40 फीसदी शेयर आ गए थे, वहीं जेएम फाइनेंशियल के पास इसका 34.99 प्रतिशत शेयर रहे हैं।
कंपनी ने इस समय अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को भी छू लिया है। अगर बात की जाए पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर की तो यह 32.55 है। जो कि अभी इसके शेयर की कीमत है। वहीं पिछले 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 10.10 रुपए रहा है।
अगर हम बात करते हैं पिछले 6 कारोबारी महीने की तो इस कंपनी के शेयर में करीब 94.33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि इस कंपनी के स्टॉक्स ने जुलाई से लेकर अब तक करीब 2 गुना तक का उछाल हासिल किया है। आपको बताते चले की जुलाई में इस कंपनी के शेयर प्रिंस 15 रुपए की थी, आज इसकी कीमत 32 रुपए की हो चुकी है। इससे साफ पता चलता है कि जिन्होंने भी इसमें पैसे इन्वेस्ट किए हैं उन्हें जबर्दस्त फायदा हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications