Mukesh Ambani Reliance News: अरबपति और भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी भारत की एक बड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कंपनी डिजनी हॉटस्टार के भारतीय कारोबार को लेकर समझौता कर सकती है। मीडिया में ऐसी खबरें काफी जोर पकड़ रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। मुकेश अंबानी द्वारा ग्लोबल कंपनी डिजनी हॉटस्टार के भारतीय कारोबार के विलय को लेकर गैर बाध्यधिकारी समझौता होने की बात कही जा रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक समझौते के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज मर्ज होने वाली इस यूनिट में 51 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के लिए निवेश कर सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसा होने की उम्मीद पूरी है।
आपको बताते चलें कि मेजॉरिटी शेयर रिलायंस के पास होगी लेकिन इसका छोटा हिस्सा डिजनी हॉटस्टार के पास ही रहेगा। इस समझौते के तहत स्टार इंडिया साथ अन्य चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार भी आएगा।

रिलायंस के लिए फायदेमंद हो सकती है ये डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि अभी तक इस बात पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि दोनों पक्ष में इसे लेकर बातचीत अभी भी जारी है। अभी तक इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है। विशेषज्ञों की माने तो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए यह कदम मीडिया के क्षेत्र में उनके व्यापार के विस्तार को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
आपको बताते चलें कि हाल में ही नेटवर्क 18 मीडियाएंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने टीवी 18 ब्रॉडकास्ट के साथ टीवी और डिजिटल समाचार बिजनेस को इंटीग्रेटेड करने की बात कही है।
सबसे बड़ा मीडिया ब्रांड बन जाएगा ये मर्जर
यह दोनों कंपनी आपस में मर्ज हो जाती है, तो सबसे बड़ी मीडिया कंपनी उभर कर सामने आएगी। इस दौरान रिलायंस के पास स्टार के 70 टेलीविजन चैनल होंगे जिन्हें आठ भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास अपने खुद के वॉयकॉम नेटवर्क के 18 चैनल भी होंगे।
जानें कैसा रहा रिलायंस आज के शेयर का हाल
इस डील के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज को जबरदस्त फायदा भी हो सकता है। इस समय रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर की बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। अगर बात की जाए आज के दिन यानी 13 दिसंबर 2023 की तो रिलायंस इंडस्ट्री के स्टॉक 2:59 तक 0.012 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,427 रुपए की कीमत पर कारोबार कर रहा था।
अगर बात की जाए पिछले पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो, पिछले 52 के उच्चतम स्तर 2,856 रुपए स्तर तक पहुंच गया था। इसके साथ ही अगर पिछले 52 हफ्तों के निचले स्तर रिलायंस इंडस्ट्रीज का इंडस्ट्रीज का निचला स्तर 2,180 रुपए के स्तर पर था।
वहीं अगर बात की जाए पिछले 5 कारोबारी दिनों की तो रिलायंस के शेयर्स में 0.80 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं पिछले 5 साल के अंदर रिलायंस ने दोस्तों को 121.019 प्रतिशत तक का जबरदस्त मल्टिबैगर रिटर्न दिया है। आपको बताते चलें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैटिलाइजेशन 16.48 ट्रिलियन का है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications