दुनिया की दो दिग्गज शख्सियतें मुकेश अंबानी और जेफ बेजोस एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इस बार दोनों की जंग भारत के आईपीएल किक्रेट मैचों को लेकर है।
नई दिल्ली, अप्रैल 22। दुनिया की दो दिग्गज शख्सियतें मुकेश अंबानी और जेफ बेजोस एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इस बार दोनों की जंग भारत के आईपीएल किक्रेट मैचों को लेकर है। एक दिवालिया भारतीय रिटेलर पर नियंत्रण के लिए भीषण लड़ाई अभी खत्म भी नहीं हुई है कि दुनिया के दो अरबपति अब एक और लड़ाई के मैदान में उतर गए हैं। इस बार यह मैदान क्रिकेट का है।

पेट्रोकेमिकल्स और टेलीकम्युनिकेशन टाइकून मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के माध्यम से इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार पाना चाहते हैं। वहीं, अमेजन के चेयरमैन जेफ बेजोस भी आईपीएल के प्रसारण अधिकार पाने के लिए बैचेन है। इस तरह दुनिया के दूसरे और नौवें सबसे अमीर शख्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा हो गई है। बता दें कि पहली बार टेलीविजन पर मैचों के प्रसारण और उन्हें ऑनलाइन स्ट्रीम करने के अधिकार अलग से बेचे जाएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार फिलहाल स्टार इंडिया (इसे बाद में डिज्नी ने खरीद लिया) के पास हैं। इससे पहले 2008-2017 तक आईपीएल के प्रसारण अधिकार सोनी के पास थे। आईपीएल सीजन 2023-2027 के मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी 12 जून से शुरू होगी। रिलायंस और अमेजन दोनों के लिए ही यह नीलामी जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अमेजन प्रसारण के अधिकार लेकर अपनी प्राइम सर्विस को समृद्ध करना चाहता है। इन दोनों ही दिग्गजों को इस नीलामी में वॉल्ट डिज्नी और सोनी पिक्चर्स-जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज से भी अच्छी टक्कर मिल सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल मीडिया राइट्स की नीलामी 12 जून से शुरू होगी। इस नीलामी में 7 अरब डॉलर या उससे अधिक के दांव लगने की संभावना है। साल 2023 और 2027 के बीच आईपीएल के दर्जनों मैच दिखाने के अधिकार, अलग-अलग क्षेत्रों में लाइवस्ट्रीमिंग व प्रसारण के अधिकारों का फैसला इस नीलामी से होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications