मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति बने। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (62) फोर्ब्स के मुताबिक गुरुवार को दुनिया के 9वें अमीर बन गए।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति बने। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (62) फोर्ब्स के मुताबिक गुरुवार को दुनिया के 9वें अमीर बन गए।

उन्होंने गूगल के फाउंडर लैरी पेज (46) और सर्गे ब्रिन (46) को पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स के मताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर (4.30 लाख करोड़ रुपए) है। लैरी पेज 4.20 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ 10वें और ब्रिन 4.10 लाख करोड़ रुपए के साथ 11वें नंबर पर हैं। पिछले सात महीनों के दौरान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ लगभग 77,000 करोड़ रुपए बढ़ी है। मुकेश अंबानी की कंपनी RIL ने रचा इतिहास, बनी 10 लाख करोड़ मार्केट कैप पहली भारतीय कंपनी ये भी पढ़ें
जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अमीर
वहीं अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 8 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़ी अमीर बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में जारी फोर्ब्स के 2019 के सबसे धनी लोगों की सूची में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश 13वें स्थान पर थे। उनकी प्रगति का श्रेय आरआईएल को दिया जा सकता है, जो 10 लाख करोड़ रुपए की बाजार पूंजी को पार कर गुरुवार को ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। SBI ATM से डेली लिमिट से ज्यादा कैश निकाल सकते हैं आप, जानें तरीका
10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस
मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर हैं। उन्होंने पिछले साल अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ा था। मा की नेटवर्थ अब 2.95 लाख करोड़ रुपए है। फोर्ब्स ने मार्च में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी। उस वक्त अंबानी 50 अरब डॉलर (3.56 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 13वें नंबर पर थे। रिलायंस के शेयर में तेजी आने से उनकी नेटवर्थ बढ़ रही है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 0.65% बढ़त के साथ 1,579.95 रुपए पर बंद हुआ। रिलायंस गुरुवार को 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी भी बन गई।
बीते 9 साल में दोगुनी हुई अंबानी की नेटवर्थ
रिलायंस का शेयर एक साल में 40% चढ़ चुका है। पिछले महीनों में हुए कुछ ऐलानों के बाद शेयर में तेजी बनी हुई है। मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि 18 महीने में रिलायंस को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य है। पिछले दिनों रिलायंस ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी जियो दिसंबर से टैरिफ बढ़ाएगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) अजित मिश्रा के मुताबिक टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में रिलायंस के निवेश के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं, इससे कंपनी के शेयर और मुनाफे में इजाफा हो रहा है। फोर्ब्स की मार्च 2010 में जारी अमीरों की लिस्ट में अंबानी की नेटवर्थ 29 अरब डॉलर थी। इसके बाद 2014 तक लगातार गिरावट आई और 18.6 अरब डॉलर रह गई। 2015 में 21 अरब डॉलर हो गई, लेकिन अगले साल 19.3 अरब रह गई। मार्च 2017 में 23.2 अरब डॉलर और इस साल मार्च में जारी लिस्ट में 50 अरब डॉलर पहुंच गई। फिलहाल 60 अरब डॉलर से भी ज्यादा है।
दुनिया के टॉप-10 अरबपति
नाम/कंपनी/देश नेटवर्थ (रुपये)
जेफ बेजोस, अमेजन (अमेरिका) 8 लाख करोड़
बर्नार्ड अरनॉल्ट फैमिली, एलवीएमएच (फ्रांस) 7.67 लाख करोड़
बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट (अमेरिका) 7.66 लाख करोड़
वॉरेन बफे, बर्कशायर हैथवे (अमेरिका) 6.20 लाख करोड़
मार्क जकरबर्ग, फेसबुक (अमेरिका) 5.34 लाख करोड़
लैरी एलिसन, ऑरेकल (अमेरिका) 4.93 लाख करोड़
अमेन्सिओ ऑर्टेगा, जारा (स्पेन) 4.93 लाख करोड़
कार्लोस स्लिम फैमिली, अमेरिका मोविल (मैक्सिको) 4.34 लाख करोड़
मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (भारत) 4.33 लाख करोड़
लैरी पेज, गूगल (अमेरिका) 4.25 लाख करोड़
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications