नयी दिल्ली। किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। किसानों को 4-4 हजार रु मिलेंगे। मगर ये पैसा देश भर के सभी किसानों को नहीं, बल्कि केवल मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगा। दरअसल मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 400 करोड़ रु किसानों के खातों में डालने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों के बैंक खाते में दो बार 2-2 हजार रु ट्रांसफर किए जाते हैं। मगर इस योजना के लिए किसान का केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत होना जरूरी है। ये पैसा राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना से अलग मिलता है।
कब मिलेगा पैसा
30 जनवरी को मध्य प्रदेश सरकार 20 लाखों किसानों के बैंक खातों में कुल 400 करोड़ रु ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार ने फरवरी और फिर मार्च में भी 400-400 करोड़ रु किसानों के बैंक खातों में डालने का ऐलान किया है। पीएम किसान के सालाना 6000 रु के साथ मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जरिए 4000 रु और दिए जाते हैं। इस तरह राज्य के किसानों को साल में कुल 10000 रु की मदद मिलती है।
क्या है इस योजना का मकसद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का असल मकसद किसानों की इनकम में बढ़ोतरी करना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों की आर्थिक सहायता करती है। इससे किसान अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। ये पैसा कर्ज में पड़े किसानों की काफी मदद करेगा। साथ ही वे इन पैसों से खेती का सामान खरीद सकते हैं। असल में ये योजना पीएम किसान सम्मान निधि से साथ लिंक की गयी है।
किसे मिलेगा पैसा और किसे नहीं
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पैसा मिलने का क्राइटेरिया काफी आसान है। जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा मिल रहा है यानी वे इस योजना की लिस्ट में शामिल हैं उन्हें ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिलेगा। यदि आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपनी नाम देखना होगा।
कैसे चेक करें अपना नाम
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आधाकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर बेनिफिशियरी लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब-डिस्टिक, ब्लॉक और गांव को चुनना होगा। इसके बाद गेट रिपोर्ट लिंक पर क्लिक करें। इतना करने पर आपके सामने लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी।
80 लाख किसानों को फायदा
इस योजना की शुरुआत पिछले साल सितंबर में की गयी थी। तब कहा गया था कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से करीब 80 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने किसान-हितैषी योजनाओं को एकीकृत करने और इसे एक पैकेज के रूप में लागू करने की भी बात कही थी। यह योजना प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की तर्ज पर ही तैयार की गई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications