नई दिल्ली, जून 5। मल्टी एसेट एलोकेशन फंड का मुख्य उद्देश्य निवेशकों के पैसे को बॉन्ड, इक्विटी शेयरों और सोने जैसी कमोडिटी के मिक्स में इस तरह निवेश करना है कि प्रत्येक को हर समय कम से कम 10 फीसदी आवंटन मिले यानी कम से कम हर जगह 10 फीसदी निवेश राशि रहे। हाइब्रिड मल्टी एसेट एलोकेशन फंड मुख्य रूप से इक्विटी और इक्विटी से संबंधित टूल्स और अन्य एसेट क्लास में निवेश करके निवेशकों को फायदा कराने का प्रयास करते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही मल्टी एसेट एलोकेशन फंड की जानकारी देंगे, जो काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी - एसेट फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
यह एक मल्टी-एसेट एलोकेशन म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड स्कीम है। ये फंड लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन (पूंजी बढ़ाने) के लिए आदर्श है। फंड हाउस आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इस फंड को 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया था। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है। 30 अप्रैल 2022 तक फंड के पास लगभग 13,315 करोड़ रुपये का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है।
कितने स्टार मिले हैं
3 जून को एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 463.88 रु है। इसे अपनी कैटेगरी के मध्यम आकार के फंड के रूप में क्लासिफाइड किया जा सकता है। 30 अप्रैल 2022 तक इसका एक्सपेंस रेशियो 1.17 फीसदी है, जो जाहिर तौर पर कई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड चार्ज से अधिक है। म्यूचुअल फंड रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इसे 4 स्टार रेटिंग दी है। फंड का रिटर्न ग्रेड औसत है। फंड का टर्नओवर 48 फीसदी है।
कम से कम कितना निवेश
इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5000 रुपये है, जबकि एसआईपी के लिए न्यूनतम निवेश 100 रुपये से शुरू होता है। जब एग्जिट लोड की बात आती है, तो निवेश के 365 दिनों के भीतर 30 फीसदी से अधिक इकाइयों के लिए निवेशकों को 1 फीसदी शुल्क देना होगा।
कितना दिया रिटर्न
पिछले 1 साल में इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 19.66 फीसदी रहा है, पिछले 2 वर्षों में इसने 77.34 फीसदी रिटर्न दिया है, पिछले 3 वर्षों में इसने 61.89 फीसदी रिटर्न दिया है, पिछले 5 वर्षों में इसने 91.39 फीसदी रिटर्न दिया है और शुरुआत से 296 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल का 19.96 फीसदी, 2 साल का 33.17 फीसदी, 3 साल का 17.40 फीसदी, 5 साल का 13.85 फीसदी और शुरुआत से 15.73 फीसदी रहा है। एसआईपी रिटर्न देखें तो पिछले 1 वर्षों में फंड ने 6.94%, 2 साल में 29.33 फीसदी, 3 साल में 42.97 फीसदी और पिछले 5 वर्षों में 55.98 फीसदी रहा। इसका सालाना एसआईपी रिटर्न 1 साल का 13.11 फीसदी, 2 साल का 26.91 फीसदी, 3 साल का 24.64 फीसदी और 5 साल का 17.82 फीसदी रहा है।
फंड का पोर्टफोलियो
यह ध्यान रखना जरूरी है कि घरेलू इक्विटी में फंड का 67 फीसदी निवेश है जिसमें से 55.8 फीसदी लार्ज कैप स्टॉक में है, 4.2 फीसदी मिड कैप स्टॉक में है और 3.25 फीसदी स्मॉल कैप स्टॉक में है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ का डेब्ट में 11.9 फीसदी निवेश है, जिसमें से 8.03 फीसदी सरकारी सिक्योरिटीज में है, जबकि 3.16 फीसदी कम जोखिम वाली प्रतिभूतियों में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications