Multibagger Penny Stock: पेनी स्टॉक वो स्टॉक होते हैं जिनके स्टॉक की कीमत बहुत कम होती है और मार्केट कैपिटलाइजेशन बहुत कम होता है। पेनी स्टॉक अक्सर छोटे निवेशकों की पसंद होते हैं क्योंकि उनमें हाई रिटर्न की संभावना होती है। हालांकि, इन स्टॉक में काफी जोखिम भी होता है।

इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने किया धमाल
मर्करी ईवी-टेक भी एक पेनी स्टॉक है, जिसने अपने निवेशकों की किस्मत बदल दी है। 3 सालों में, स्टॉक की कीमत 85 पैसे से बढ़कर ₹85 हो गई है, जो कि 9900% का जबरदस्त रिटर्न है। साल 2022 में अगर किसी निवेशक ने मर्करी ईवी-टेक में ₹2 लाख का निवेश किया होता तो वह अब ₹2 करोड़ हो जाएगा।
कंपनी के बारे में जानकारी
मर्करी ईवी-टेक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेक्टर से जुड़ी कंपनी है, जो गाड़िया बनाने के साथ-साथ बैटरी और मोटर कंट्रोलर जैसे प्रोडक्ट्स भी बनाती है। उनके प्रोडक्ट्स लाइनअप में दोपहिया वाहन, बसें, लोडर और पैसेंजर गाड़िया शामिल हैं। हाल ही में, "इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - ऑटो एक्सपो" में, उनकी सहायक कंपनी डीसी2 मर्करी कार्स प्राइवेट लिमिटेड ने दो नई पेशकशें पेश कीं थी। इसमें ई-टीएएनक्यू ऑफ-रोडर और यूरोपा लग्जरी शोरूम ऑन व्हील्स शामिल थी।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो Q2FY25 में, मर्करी ईवी-टेक ने ₹1.60 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹0.59 करोड़ से 171% ज़्यादा है। वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू Q2FY24 में ₹5.52 करोड़ की तुलना में ₹19.48 करोड़ हो गया।
अगर समझदारी से निवेश किया जाए तो मर्करी ईवी-टेक जैसे पेनी स्टॉक में काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ऐसे स्टॉक में पैसे लगाना जोखिम से भी भरा हो सकता है। ध्यान रखें कि कोई भी निवेश शेयर मार्केट में करने से पहले रिसर्च करना और रिस्क को समझना जरूरी होता है।
मर्करी ईवी-टेक ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई है। इंडस्ट्री में कंपनी की भागीदारी और प्रोडक्ट्स रेंज भी इसकी सफलता की कहानी में योगदान करते हैं। अपने प्रोडक्ट्स रेंज का भी कंपनी लगातार विस्तार कर रही है और मॉडलों को अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के अनुसार, अपग्रेड करके, मर्करी ईवी-टेक उभरते हुए ईवी मार्केट में अलग पहचान भी बना रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications