Smallcap Stock in Focus: शेयर बाजार में इन दिनों दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स दायरे में कारोबार कर रहे हैं. बाजार की हलचल के बीच ब्रॉडर मार्केट में चुनिंदा शेयर भी रडार पर हैं. ऐसा ही एक स्मॉलकैप स्टॉक है, जो खबरों की वजब से सोमवार को बाजार खुलने पर फोकस में रहने वाला है. कंपनी का नाम केल्टन टेक सॉल्यूशंस है.
फोकस में स्मॉलकैप स्टॉक
केल्टन टेक सॉल्यूशंस आईटी सेक्टर की एक स्मॉल-कैप कंपनी है, जोकि खबरों के चलते फोकस में है. दरअसल, कंपनी ने विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (FCCBs) के बदले 11.26 लाख से ज्यादा नए शेयर जारी किए हैं. यह फैसला शुक्रवार यानी 4 जुलाई को सिक्योरिटी इश्यू कमेटी की मीटिंग में लिया गया. इसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद दी.

कंपनी ने जारी किए शेयर्स
केल्टन टेक सॉल्युशंस की ओर से कुल 11,26,580 नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं. इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹5 है और इन्हें 106 रुपए प्रति शेयर की दर पर अलॉट किया गया है. ये शेयर जल्द ही BSE और NSE पर लिस्ट होंगे और मौजूदा शेयरों के बराबर माने जाएंगे. यानी इन शेयरों को 'pari-passu' दर्जा मिलेगा.
स्मॉलकैप स्टॉक के शेयरों के इस अलॉटमेंट के बाद केल्टन टेक की पेड-अप इक्विटी कैपिटल 48.75 करोड़ रुपए से बढ़कर 49.32 करोड़ रुपए हो गई है. अब कंपनी के कुल इक्विटी शेयरों की संख्या 9.75 करोड़ से बढ़कर 9.86 करोड़ हो चुकी है.
स्मॉलकैप शेयर का परफॉर्मेंस
नए शेयर जारी करने के ऐलान से पहले शुक्रवार को केल्टन टेक सॉल्युशंस के शेयरों में करीब 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी, जोकि 134.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर ने पिछले 3 महीनों में 24% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. बीते एक साल में शेयर 21% ऊपर चढ़ा है. हालांकि, 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 14% की गिरावट रही है. फिर भी 5 साल में इसने 796% और 10 साल में 309% का रिटर्न दिया है.
केल्टन टेक का कारोबार
केल्टन टेक एक इंटरनेशनल आईटी सर्विस कंपनी है, जो अमेरिका, यूरोप और एशिया में हेल्थकेयर, फाइनेंस, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में क्लाइंट्स को सर्विस देती है. इसकी ग्लोबल मौजूदगी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस ने इसे तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications