Multibagger Stock: स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो निवेशकों को लंबे वक्त में बेहतर रिटर्न देते है तो फिर कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो निवेशकों को 1 वर्ष के भीतर ही मालामाल कर देते है। एक ऐसा ही मल्टीबैगर शेयर हैं जिस शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है और इस शेयर ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को करीब 432 फीसदी का रिटर्न दिया है यानी यदि आप 1 वर्ष पहले यदि आप इसमें 1 लाख रु लगाए होते तो वह लगभग 4 लाख 32 हजार रु हो जाता।

इस शेयर ने लगाया अपर सर्किट
गुरुवार को ओके प्ले इंडिया लिमिटेड का शेयर एनएसई करीब 5 फीसदी के तेजी के साथ 172.50 रु प्रति शेयर पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप करीब 456 करोड़ 66 लाख रु हो गया। सोमवार को बोर्ड मीटिंग के बाद से कंपनी के शेयरों में निरंतर तेजी दिख रही है।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने 25 लाख 75 हजार पूरी तरह से पेड किए गए इक्विटी शेयरों को 125 रु के प्राइस पर सिर्फ 32 करोड़ 18 लाख 75 हजार रु के कुल प्राइस पर जारी करने की मंजूरी दे दी है। इन शेयरों को नॉन ऑर्गिनेटर कॉर्पोरेटर और व्यक्तिगत निवेशकों को दिया गया है।
शेयर किन निवेशकों को बांटा गया
इस इक्विटी का आवंटन लीजर इंटरप्राइजेज एलएलपी, अर्थबाउंड वेंचर्स एलएलपी, सेंट कैपिटल फंड, आशिका ग्लोबल फाइनेंस और अन्य 12 व्यक्तिगत निवेशकों को फंड जारी किया गया है।
कंपनी ने इसके अलावा 10 लाख कनवर्टेबल वारंट जारी किया है। वारंट बैडजेट स्टॉक ब्रोकिंग, लीजर एंटरप्राइजेज एलएलपी और अर्थबाउंड वेंचर्स एलएलपी समेत 4 निवेशकों को जारी किया गया है।
इस कंपनी का शेयर 1 वर्ष पहले करीब 29.15 रु प्रति शेयर पर था, जिसने इस अवधि के दौरान लगभग 432 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ऐसे में किसी ने अगर इस शेयर में 1 वर्ष पहले निवेश किया होता तो उसकी निवेश की गई राशि लगभग 5 गुना से अधिक बढ़ जाती। ओके प्ले इंडिया के स्टॉक ने छह महीने के दौरान 48.07 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ओके प्ले इंडिया के बारे में
वर्ष 1989 में ओके प्ले इंडिया की स्थापना हुई थी। ओके प्ले इंडिया प्लास्टिक मॉडल खिलौना, आउटडोर प्ले एक्युपमेंट, स्कूल फर्नीचर, प्वाइंट ऑफ परचेज प्रोडक्ट्स, ऑटोमोटिव कंपोनेंट और इलेक्ट्रिकल व्हीकल बनाती है। इतना ही नहीं इसके अलावा, कंपनी हैवी कमर्शियल वाहनों के प्लास्टिक फ्यूल टैंक बनाती है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: मेडिकल कूरियर सर्विस का बिजनेस कराएगा तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications