शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव समेत अन्य ट्रिगर्स के चलते तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार में कभी रिकॉर्ड हाई बन रहा, तो कभी भारी गिरावट के चलचे 4 साल का रिकॉर्ड टूट जा रहा. बाजार में मची हलचल के बीच चुनिंदा शेयर गजब की तेजी दिखा रहे हैं. खासकर स्मॉलकैप सेक्टर के शेयरों में जोरदार वॉलिटिलिटी देखने को मिल रही. अच्छे स्मॉलकैप शेयरों को चुनने और उनसे मोटी कमाई करने वाले दिग्गज निवेशक पोरिंजू वेलियाथ ने एक जबरदस्त स्मॉलकैप शेयर में हिस्सेदारी बढ़ाई है, जोकि मल्टीबैगर भी है. शेयर ने 1 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है.
दिग्गज निवेशक ने इस शेयरों पर जताया भरोसा
पोरिंजू वेलियाथ ने मार्च तिमाही में केरल आयुर्वेद लिमिटेड नाम की कंपनी के शेयर में हिस्सेदारी बढ़ाई है. trendlyne वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2024 तक Kerala Ayurveda Ltd में 5.2% हिस्सेदारी होल्ड करते हैं. इसके तहत पोरिंजू के पास कंपनी के 623,000 इक्विटी शेयर हैं. होल्डिंग की कुल वैल्यू 18.4 करोड़ रुपए है. जबकि दिसंबर तिमाही में कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 4.8% ही थी. यानी तिमाही दर तिमाही कंपनी ने पोरिंजू ने 0.4% की हिस्सेदारी बढ़ाई है.

Q4 में प्रोमोटर्स ने घटाई हिस्सेदारी
Kerala Ayurveda Ltd के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें तो पब्लिक की हिस्सेदारी 41.37 फीसदी है. प्रोमोटर्स का हिस्सा 58.58 फीसदी है, जोकि दिसंबर तिमाही में 63.44% थी. इस दौरान प्रोमोटर्स ने गिरवी रखे सभी शेयरों को छुड़वाए हैं. जबकि कंपनी ने विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की हिस्सेदारी नहीं है. म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी केवल 0.02% ही है.
स्मॉलकैप स्टॉक में आज भी तेजी
पोरिंजू वेलियाथ के पसंदीदा स्मॉलकैप स्टॉक्स का भाव BSE पर हल्की बढ़त के साथ 292.65 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शेयर का 52-वीक हाई 346.60 रुपए है, जोकि 24 अप्रैल को बना था. जबकि 52-वीक लो 100.50 रुपए का है, जोकि 28 जून को बना था. स्मॉलकैप कंपनी का कुल मार्केट कैप 352.13 करोड़ करोड़ रुपए है.
मल्टीबैगर है ये स्टॉक
फार्मास्युटिकल्स सेक्टर की कंपनी केरल आयुर्वेद लिमिटेड का शेयर मल्टीबैगर है. शेयर ने बीते एक साल में करीब पौने दो सौ फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर 210 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. शेयर ने पिछले 5 सालों में भी निवेशकों को तीन गुना रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications