Multibagger Stocks : शेयर बाज़ार में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से कुछ ही ऐसे शेयर हैं जिसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। पिछले एक साल से अधिक समय से देखें तो घरेलू बाज़ार में गिरावट और अब कंसोलिडेशन फेज देखने को मिला है।

हालांकि, इस दौर में भी कुछ ऐसे स्टॉक्स रहे जिसने अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया। बेशक, साल 2025 भारतीय शेयर बाजारों के लिए मिला-जुला रहा है लेकिन कई कंपनियों ने अच्छा रिटर्न दिया है। आज हम आपको ऐसे 8 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिसने सालभर में ही 36,000% तक का तगड़ा रिटर्न दिया है।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems)
कंपनी के शेयर शुक्रवार (5 सितंबर) को बीएसई पर 305.05 रुपये पर बंद हुए थे। सालभर पहले स्टॉक का भाव 100 रुपये के आसपास था। ऐसे में देखें तो अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर ने एक साल में 200% से अधिक तक का रिटर्न दिया है।
एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International)
सालभर में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर ने 15,000% से अधिक तक का रिटर्न दिया है। एक साल पहले स्टॉक का भाव 1 रुपये के आसपास था जो अब बढ़कर 253 रुपये से ऊपर (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) आ चुका है। यानी सालभर में स्टॉक ने 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये बना दिया।
जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (GHV Infra Projects)
सालभर में जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर 8,000% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 19 रुपये से बढ़कर 1,447.45 रुपये (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) पर आ गया।
आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor)
आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर ने एक साल में 35000% से अधिक तक का रिटर्न दिया है। एक साल पहले शेयर का भाव बीएसई पर 15 रुपये था जो अब बढ़कर 5,130 रुपये (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) के ऊपर आ गया है। यानी एक साल में कंपनी के शेयर ने 1 लाख रुपये के निवेश को 3 करोड़ रुपये बना दिया।
कोठारी इंडस्ट्रियल कोर्पोरेशन लिमिटेड (Kothari Industrial Corporation Ltd)
कोठारी इंडस्ट्रियल कोर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर एक साल में 2800% से अधिक तक उछले हैं। इस एक साल की अवधि के दौरान शेयर की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 603 रुपये (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) पर आ गया।
मिडवेस्ट गोल्ड (Midwest Gold)
मिडवेस्ट गोल्ड के शेयर ने सालभर में 3,000% तक का रिटर्न दिया है। एक साल पहले शेयर का भाव 63 रुपये था जो अब बढ़कर 2,017 रुपये (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) के ऊपर आ गया। यानी इस अवधि में कंपनी ने 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 32 लाख रुपये से अधिक बना दिया।
इंडोकेम (Indokem)
इंडोकेम के शेयर ने सालभर में 480% से अधिक तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 83 रुपये से बढ़कर 479.75 रुपये (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) पर आ गया।
स्ट्रिंग मेटावर्स (String Metaverse)
स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर ने सालभर में 2100% तक का रिटर्न दिया है। इस एक साल की अवधि में यह स्टॉक 12 रुपये से बढ़कर 274.15 रुपये (5 सितंबर की क्लोजिंग प्राइस) पर आ गया।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications