Mumbai Local Train Update: महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना के बाद तेज विरोध प्रदर्शन हो रहा. इससे मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर भी पड़ रहा है. क्योंकि मुंबई की सेंट्रल लाइन पर मंगलवार, 20 अगस्त को बदलापुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसकी वजह से रेलवे सर्विसेज पर असर पड़ रहा है. लोगों में आक्रोश की वजह दो से चार साल की स्कूली छात्राओं के साथ हुआ यौन उत्पीड़न है. साथ ही इन आरोपों और पुलिस ने देरी से कार्रवाई की.
सेंट्रल रेलवे ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण बदलापुर स्टेशन पर सुबह 10:10 बजे से ट्रेन परिचालन को रोक दिया गया है. सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गैर-रेलवे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन की वजह से सुबह 10.10 बजे से बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया है.
रेलवे सर्विसेज पर पड़ा असर
विरोध प्रदर्शनों की वजह से दोनों दिशाओं में रेल सर्विसेज ठप कर दी गईं. अवरोध को कंट्रोल करने के लिए पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदलकर कर्जत-पनवेल मार्ग से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) कर दिया गया. विरोध प्रदर्शनों की वजह से बदलापुर में दुकानें और होटल बंद हो गए हैं. विरोध प्रदर्शन में लोकल पॉलिटिकल नेता भी शामिल हो रहे हैं, जिससे रेलवे अधिकारियों पर जनता दबाव भी बढ़ रहा है.

विरोध प्रदर्शन की वजह क्या है?
बदलापुर के प्राइवेट स्कूल में दो किंडरगार्डन छात्राओं के साथ एक पुरुष अटेंडेंट ने यौन शोषण किया. फिर आरोपी को पिछले हफ्ते गिरफ्तार भी किया गया. मामले पर गुस्साए पैरेंट्स और लोकल लोगों ने मंगलवार को स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ किया. इसके बाद आज सुबह साढ़े 8 बजे बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का रास्ता भी रोक रहे. इसमें कुछ प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी की है.
2 स्कूली बच्चियों के साथ हैवानियत
बदलापुर में स्कूल बच्चियों के साथ यह हमला 12-13 अगस्त 2024 को हुआ था. जब सुबह की क्लास में जाने वाली बच्चियां शौचालय का इस्तेमाल करने गई थीं. बता दें कि स्कूल में लड़कियों के शौचालय के लिए कोई महिला कर्मचारी नियुक्ति नहीं हुआ था. आरोपी अक्षय शिंदे को 1 अगस्त, 2024 को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया था और उसने लड़कियों के शौचालय की सफाई का काम होने का फायदा उठाकर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया.
मामले पर सियासी घमासान तेज
बदलापुर मामले में महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने SIT गठन करने के आदेश जारी कर दिए हैं. साथ ही मामले की जांच फास्ट ट्रैक में चलाने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्त को आदेश भी जारी दिए हैं. वहीं दूसरी ओर, विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं. उद्धव ठाकरे ने बदलापुर मामले पर सरकार पर करारा हमला किया है. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में लाड़ली बहन योजना चला रही है लेकिन यह लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications