Muthoot Microfin IPO News: कल यानी 26 दिसंबर 2023 को मूटूथ माइक्रोफिन के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है। आपको बता दें कि इससे बहुत बेहतर सब्सक्रिप्शन मिला है। आखिरी दिन तक इस आईपीओ को इन्वेस्टर्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसे 11 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुथूट फिनकॉर्प के आईपीओ को 11.52 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है।
कल शेयर मार्केट में मुथूट फिनकॉर्प के शेयर लिस्ट होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ग्रे मार्केट में इनके आईपीओ को लेकर ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल रहे हैं। आपको बताते चलें कि मुथूट फाइनेंस के इश्यू के लिए 277 से 291 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इस आईपीओ के जरिए कंपनी लगभग 960 करोड़ रुपए जताने का प्लान बना रही है।

आपको बताते चलें कि ग्रे मार्केट पर मिलने वाले प्रीमियम के आंकड़े सिर्फ एक इंडिकेटर होते हैं और इनमें बदलाव संभव रहता है। कई बार ग्रे मार्केट पर कोई शेयर काफी ज्यादा बेहतर परफॉर्म करता है, लेकिन लिस्टिंग के बाद उसके शेयर्स में ग्रे मार्केट में दर्ज किया जा रहा उछाल के मुताबिक रिजल्ट नहीं आता है। ग्रे मार्केट के प्रीमियम में बदलाव की संभावना बनी रहती है और लिस्टिंग के बाद यह उससे कम या ज्यादा हो सकता है।
गौरतलब है कि ग्रे मार्केट के अपडेट के मुताबिक मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिलते दिखाई दे रहे हैं। कल 24 दिसंबर को यह इश्यू 31 रुपए के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा था। अगर बात की जाए अपर प्राइज रेंज की तो इसके शेयर की लिस्टिंग 322 रुपए के भाव के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो इन्वेस्टर्स को करीब 11 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना है।
आपको बता दें कि मूटूथ माइक्रोफिन के पब्लिक इश्यू के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती दौर में इस कंपनी के आईपीओ करीब 36 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे, लेकिन बाद में इनमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और प्रीमियम करीब 11 प्रतिशत पर आ गया। हालांकि, जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है ग्रे मार्केट के आंकड़े सिर्फ एक इंडिकेटर होते हैं और इनमें बदलाव की संभावना लगातार बनी रहती है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस आईपीओ को कुल 88.10 करोड़ शेयरों की बिड्स मिली हैं। 2.43 करोड़ रुपए के शेयरों की ऑफरिंग कंपनी के द्वारा की गई है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का शेयर करीब 17.47 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 13.20 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है। अगर बात की जाए रिटेल इन्वेस्टर्स की तो इनके द्वारा 7.61 प्रतिशत शेयर्स को सब्सक्राइब किया गया है।
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग द्वारा इकट्ठा किए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी के द्वारा भविष्य की कैपिटल की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए भी इस फंडिंग का इस्तेमाल करेगी। इस कंपनी के एसेट अंडर मैनेजमेंट में फाइनेंशियल ईयर 23 में 47 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं फाइनेंशियल ईयर 22 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 25.43 फीसदी बढ़ा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications