
Mutual Fund : हम सभी जानते हैं कि म्यूचुअल फंड एसआईपी लगातार रिटर्न जनरेट कर सकती है क्योंकि यह अनुशासित निवेश के साथ बाजार की अस्थिरता को मैनेज कर सकती है। इसीलिए लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। क्या आप जानते हैं कि एक टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड ने पिछले 20 सालों में सालाना लगातार 20 फीसदी एसआईपी रिटर्न दिया है। अगर कोई इस फंड में एसआईपी शुरू करता तो आप करोड़पति बन जाता।
2.4 करोड़ रु का फंड तैयार
अगर कोई एसआईपी के जरिये 20 साल तक हर महीने इस फंड में 10,000 रुपये का निवेश करता तो यह रकम अब बढ़ कर 2.4 करोड़ रुपये हो जाती। यहां हम इस टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड योजना के बारे में डिटेल से बताएंगे, जिसने पिछले 20 वर्षों में सबसे अधिक एसआईपी रिटर्न जनरेट किया है। यहां तक कि यह फंड लगातार अपने जैसे अन्य फंड्स को को मात दे रहा है।
कौन सा है फंड
हम बात कर रहे हैं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड (रेगुलर प्लान) की, जिसने रिटर्न के साथ कई फिल्टरों को पार करने के बाद सूची में पहले स्थान हासिल किया है। इस फंड पिछले 20 वर्षों में सबसे ज्यादा एसआईपी रिटर्न दिया है। हालांकि इसका डायरेक्ट प्लान पिछले 10 वर्षों से ही मौजूद है, इसलिए हमने रेगुलर प्लान पर फोकस किया है।
कम से कम एसआईपी कितनी
इस फंड का निवेश टार्गेट टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी पर निर्भर कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश किए गए पोर्टफोलियो का निर्माण करके लंबी अवधि में पैसा बनाना है। जहां तक कम के कम राशि की बात है तो आप न्यूनतम 5,000 रुपये एकमुश्त या 1,000 रुपये एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसमें कोई एंट्री लोड नहीं है, लेकिन 15 दिनों से पहले रिडीम करने पर 1% एग्जिट लोड लगता है।
लार्ज कैप कंपनियों पर फोकस
आज के समय में यह फंड लार्ज कैप कंपनियों पर अधिक निवेश करता है। इसके कुल निवेश में से 88 फीसदी इसी सेगमेंट में है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में 6-6% निवेश है। ध्यान रहे कि यह एक सेक्टर फंड है, इसलिए इसे बहुत अधिक जोखिम वाले फंड के रूप में क्लासिफाइड किया गया है। इसकी मौजूदा एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 9,182 करोड़ रुपए है। इसका वर्तमान एक्सपेंस रेशियो 2.1 फीसदी है। डायरेक्ट प्लान के लिए इसका एक्सपेंस रेशियो 0.89 फीसदी है।
चेक करें रिटर्न
पिछले 20 वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न 20 फीसदी रहा है। पिछले 15 वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न 21 फीसदी रहा है। पिछले 10 वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न 21.5 फीसदी रहा है। पिछले 5 वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न 26.8 फीसदी रहा है। पिछले 21 वर्ष में फंड का रिटर्न 29 फीसदी रहा है। इस टेक्नोलॉजी फंड ने 5 से 20 साल की मध्यम से लंबी अवधि में लगातार रिटर्न दिया है। लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर निवेशकों को SIP निवेश के साथ-साथ एकमुश्त निवेश दोनों में लाभ होता। दूसरी तरफ, यह एकल क्षेत्र में निवेश करता है और बहुत अधिक जोखिम वाला होता है। वैकल्पिक रूप से, आप म्यूचुअल फंड के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश कर सकते हैं जिसमें लार्ज कैप मिड कैप और स्मॉल कैप फंड शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications