नयी दिल्ली। महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। अब महंगाई दर 7 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इसे देखते हुए निवेशकों, खास कर वरिष्ठ नागरिकों, को उन ऑप्शन में पैसा लगाने के बारे में सोचना चाहिए, जहां से ज्यादा लाभ मिल सके। बजाय केवल सुरक्षित साधनों के ऐसी जगह पैसा लगाना बेहतर है जहां से मिलने वाला रिटर्न महंगाई दर को हरा सके। असल में यदि आप 5-6 फीसदी रिटर्न वाली जगह में निवेश करें तो आप नुकसान में रहेंगे। क्योंकि महंगाई दर 7 फीसदी से ज्यादा है। वे वरिष्ठ नागरिक जो एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीमों के अलावा दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं उनके लिए म्यूचुअल फंड बेस्ट जगह है। मगर म्यूचुअल फंड में ढेर सारी कैटेगरी और स्कीमें होती हैं। यहां हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 उचित म्यूचुअल फंड कैटेगरी के बारे में बताएंगे, जहां उन्हें निवेश के मामले में सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है।
मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड
ऐसे फंड, हाल ही में जिनके नियमों में सुधार किए गए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इन फंड्स में सबसे अच्छी बात ये है कि इनके मैनेजेर आसानी से लार्ज कैप शेयरों से पैसा निकाल कर स्मॉल या मिड कैप शेयरों में लगा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मैनेजर स्मॉल या मिड कैप शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इन फंड्स में सभी कैप रेंज के शेयरों में निवेश किया जा सकता है। इससे घाटे की संभावना कम हो जाती है। कोरोना काल में मल्टी-कैप फंड्स ने अच्छा रिटर्न दिया है।
लार्ज कैप म्यूचुअल फंड
इन फंड्स में बहुत अधिक अस्थिर समय पर अस्थिरता नहीं देखी जाती। ये बहुत सुरक्षित होते हैं। इनमें आने वाला ज्यादातर पैसा लार्ज कैप यानी ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में निवेश किया जाता है। लार्ज कैप कंपनियों बहुत अधिक सुरक्षित होती हैं। क्योंकि इनका साइज बहुत बड़ा होता है। लार्ज कैप कंपनियों में इस समय कुछ नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टीसीएस हैं।
डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड
ये फंड संकटग्रस्त समय में भी सुरक्षित आश्रय के रूप में काम करते हैं। इन स्कीमों में बाजार में अस्थिर समय में भी एक साल का रिटर्न 9 प्रतिशत रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन फंड्स का 40-60 फीसदी पैसा इक्विटी बाजार में लगाया जाता है। बाकी पैसा डेब्ट या आर्बिट्रेज प्रोडक्ट्स में निवेश किया जाता है।
बढ़िया रिटर्न देने वाली मल्टी-कैप स्कीमें
केनरा रोबेको इक्विटी डायवर्सिफाइड को क्रिसिल ने 5-स्टार रेटिंग दी है। सालाना आधार पर इस फंड ने पिछले 5 सालों में 9.61 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है। 7 साल का इसका रिटर्न 12.51 प्रतिशत रहा है। इस फंड में आप 5,000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आप हर महीने 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।
यहां से कमाइए मुनाफा
पीजीआईएम इंडिया डायवर्सिफाइड फंड भी क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुका है। फंड ने पिछले करीब एक साल में 13 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसका 5 साल का सालाना रिटर्न 9.13 फीसदी रहा है। मध्यम से लंबी अवधि में इस फंड ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। इस फंड को वैल्यू रिसर्च ने पीजीआईएम इंडिया डाइवर्सिफाइड फंड को 4-स्टार रेटिंग दी है। बता दें कि इक्विटी फंड जोखिम भरे होते हैं। इसलिए इनमें केवल जोखिम लेने की क्षमता रखने वाले लोगों को ही निवेश करना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications