नई दिल्ली, जुलाई 02। व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) लंबी अवधि के इक्विटी निवेश ऑप्शनों में से एक है। ये निवेशकों को बाजार के जोखिम को कम करने में मदद करती है। म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेशक को बाजार की अस्थिरता के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं रहती। ऐसा इसलिए क्योंकि यह निवेश की अवधि के दौरान इक्विटी बाजार द्वारा दिया गया औसत रिटर्न देता है। यूटीआई वैल्यू अपॉर्चुनिटीज फंड - रेगुलर प्लान इसका एक बेहतर उदाहरण है। अगर इस म्यूचुअल फंड स्कीम में किसी एसआईपी निवेशक ने 10 साल के लिए लगातार हर महीने 10,000 रु (रोज के 333 रु) का निवेश किया होता, तो उसकी कुल राशि आज 21.66 लाख रु हो जाती।
कितना रहा रिटर्न
पिछले दो वर्षों में यूटीआई वैल्यू अपॉर्चुनिटीज फंड - रेगुलर प्लान ने एसआईपी निवेशकों को 25.50 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है। इस दौरान इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न 57.60 प्रतिशत रहा है। पिछले तीन वर्षों में इस योजना ने एसआईपी निवेशकों को लगभग 13.50 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न और 46 प्रतिशत से अधिक एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। वहीं पिछले तीन साल में सालाना कैटेगरी रिटर्न करीब 11.85 फीसदी रहा है।
चेक करें 5 साल का रिटर्न
पिछले पांच वर्षों में इस म्यूचुअल फंड योजना ने हर साल लगभग 11.25 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं इसी कैटेगरी में स्कीमों का रिटर्न सालाना आधार पर लगभग 8.65 प्रतिशत रहा है। इसी तरह पिछले 10 वर्षों में, यूटीआई वैल्यू अपॉर्चुनिटीज फंड - रेगुलर प्लान ने अपने एसआईपी निवेशकों को 12.20 प्रतिशत सालाना फायदा कराया है। इसका एब्सॉल्यूट रिटर्न इस अवधि में 215 प्रतिशत से अधिक रहा है।
कितने समय में कितना पैसा बनता
अगर किसी म्यूचुअल फंड निवेशक ने तीन साल पहले यूटीआई वैल्यू अपॉर्चुनिटीज फंड - रेगुलर प्लान में हर महीने 10,000 रु की एसआईपी शुरू की होती, तो उसकी कुल निवेश राशि रिटर्न सहित आज बढ़ कर 4.46 लाख रु हो जाती। पांच साल में ये फंड 8.12 लाख रु और सात साल में 10,000 रु की मासिक से कुल फंड 12.65 लाख रु हो जाता।
10 साल में मालामाल
अगर किसी निवेशक ने दस साल पहले इस योजना में हर महीने 10,000 रु जमा करने शुरू किए होते तो उसकी कुल निवेश राशि आज बढ़ कर 21.66 लाख रु हो जाती। यूटीआई वैल्यू अपॉर्चुनिटीज फंड - रेगुलर प्लान ने भारतीय इक्विटी में लगभग 98.43 फीसदी निवेश किया है। इसमें से 52.23 फीसदी एक्सपोजर लार्ज-कैप शेयरों में है। फंड का मिड-कैप एक्सपोजर 14.34 फीसदी और स्मॉल-कैप में 12.22 फीसदी है।
इन शेयरों में है निवेश
इस म्यूचुअल फंड ने कई बैंकिंग शेयरों में निवेश किया है। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक या एसबीआई और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इंफोसिस, बजाज ऑटो, आईटीसी, भारती एयरटेल और सिप्ला कुछ अन्य प्रमुख स्टॉक हैं जिनमें इस म्यूचुअल फंड ने पैसा लगा रखा है। बताते चलें कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड - ग्रोथ, टेम्पलटन इंडिया वैल्यू फंड - ग्रोथ, आईडीएफसी स्टर्लिंग वैल्यू फंड - रेगुलर प्लान - ग्रोथ, निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड - ग्रोथ इसके कुछ पीयर फंड (समान फंड) हैं जिन्होंने अपने एसआईपी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications