नई दिल्ली, जून 2। यदि आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि लंबी अवधि के फाइनेंशियल लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक अच्छा तरीका हो सकता है, तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल जो जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं वो म्यूचुअल फंड एसआईपी पर मिलने वाले एक और बेनेफिट से जुड़ी है, जो आपको फ्री में मिलेगा। जी हां, कई म्यूचुअल फंड में एसआईपी निवेश करने वालों को मुफ्त जीवन बीमा कवरेज द रहे हैं। एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को 50 लाख रु तक का फ्री बीमा मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
किसे मिलेगा फ्री बीमा
म्यूचुअल फँड कंपनियां एसआईपी बीमा कवर अपने निवेशकों को बतौर अतिरिक्त बेनेफिट देती हैं। बीमा कवर टर्म इंश्योरेंस के रूप में है और यह ग्रुप बीमा पॉलिसी के रूप में उपलब्ध होगा। निवेशकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा और बीमा कवरेज मुफ्त रहेगा। हालांकि ये फ्री बीमा कवर फंड हाउस द्वारा कुछ चुनिंदा स्कीमों पर ही दिया जाएगा। साथ ही यह तभी मिलेगा जब निवेशक ने 36 महीने के एसआईपी का विकल्प चुना हो।
लगातार बढ़ेगी बीमा की रकम
जीवन बीमा की राशि पहले साल के बाद बढ़ती रहेगी। उदाहरण के लिए, कवरेज पहले वर्ष में 20 गुना, दूसरे वर्ष में 75 गुना और तीसरे वर्ष से 120 गुना हो सकता है। इसलिए, यदि मासिक एसआईपी राशि 10,000 रुपये है, तो इन सालों में कवरेज क्रमश: 2 लाख रुपये, 7.5 लाख रुपये और तीसरे वर्ष से 12 लाख रुपये होगा। बीमा की यह रकम अधिकतम 50 लाख रु होगी।
कम ज्यादा हो सकती ही बीमा राशि
अधिकतम कवरेज की सीमा तय की जाती है और यह सभी फंड हाउसों में अलग-अलग होगी। कुछ 21 लाख रुपये तक की कवरेज की पेशकश करेंगे जबकि कुछ अन्य फंड हाउस 50 लाख रुपये तक का बीमा देंगे। वैसे तो 18 से 50 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति एसआईपी बीमा का लाभ उठा सकता है, मगर कवरेज समाप्त होने की अवधि आपकी 55 या 60 वर्ष की आयु तक हो सकती है।
लग सकता है जुर्माना
लेकिन एक बार जब आप इस अतिरिक्त बीमा बेनेफिट के लिए एनरोल कर लेते हैं, तो चुने गए कार्यकाल तक एसआईपी जारी रखना जरूरी है। ऐसा न किया तो आप पर जुर्माना लग सकता है जो आपको चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा किसी भी आंशिक निकासी या समय से पहले स्कीम से बाहर निकलने पर आपका बीमा कवरेज समाप्त हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- सबसे पहले उन योजनाओं में ये सुविधा चुनें, जिन्होंने लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और नियमित रूप से अपने बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिया है
- दूसरे, इस तरह के ऑफ़र के लिए पूरी तरह से लाइफ़ कवर की राशि पर निर्भर न रहें। आदर्श रूप से, किसी को वार्षिक टेक-होम इनकम का कम से कम 10 गुना जीवन कवर रखना चाहिए
- तीसरा ऐसी एसआईपी के लिए लंबे समय तक का मन बना कर निवेश करना शुरू करें। क्योंकि थोड़ा बहुत पैसा निकालने पर भी आपका बीमा बेनेफिट समाप्त हो जाएगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications