नयी दिल्ली। नये जमाने में म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे लोकप्रिय ऑप्शन बनता जा रहा है। पहले के मुकाबले ज्यादा लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह है एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा रिटर्न। जी हां यहां आपको एफडी से दोगुने या इससे ज्यादा रिटर्न भी मिल सकता है। इस बीच एक ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम आई है, जिसमें आपको बढ़िया रिटर्न के साथ फ्री में 50 लाख रु का इंश्योरेंस भी मिलेगी। बता दें कि ये स्कीम एसबआई म्यूचुअल फंड ने शुरू की है, जिसका नाम एसबीआई रिटायरमेंट बेनिफिट फंड है।
ऐसे मिलेगा फ्री 50 लाख रु का इंश्योरेंस
अगर आप इस स्कीम में एसआईपी के जरिए निवेश करें तो आपको 50 लाख रु तक का फ्री टर्म इंश्योरेंस कवर मिलेगा। असल में एसबीआई म्युचूअल फंड एसबीआई रिटायरमेंट बेनिफिट फंड का एनएफओ (न्यू फंड ऑफर) लेकर आया है, जिसमें आप 3 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं। इस फंड में कम से कम 5000 रु का निवेश किया जा सकता है।
रिटर्न के साथ फ्री इंश्योरेंस
एसबीआई म्यूचुअल फंड की नयी स्कीम में 3 साल या इससे ज्यादा समय के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर मिल सकता है। स्कीम के तहत दुर्घटना होने पर आपके नॉमिनी को 50 लाख रु तक मिलेंगे। इससे आपका बीमा कवर बढ़े जाएगा। यदि आप तीन साल से ज्यादा समय के लिए एसआईपी के जरिए रजिस्टर कराएं तो भी आपको फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
एसडब्ल्यूपी का मिलेगा फायदा
आप इस स्कीम के डिविडेंड ऑप्शन में एसडब्लू की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। यहां एसडब्ल्यूपी का मतलब है स्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान। ये एक खास सुविधा होती है, जिसमें निवेशक एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड स्कीम से निकाल सकता है। अब आप कितने समय में कितना पैसा निकालना चाहते हैं ये आप ही तय कर सकते हैं। आपको मासिक या तिमाही आधार पर पैसा निकालने का ऑप्शन मिलेगा।
क्या होता है एनएफओ
अगर आप एनएफओ के बारे में नहीं जानते हैं कि कोई म्यूचुअल फंड कंपनी अपनी नई स्कीम के लिए एनएफओ लेकर आती है और शेयरों या बॉन्ड में निवेश करने के लिए निवेशकों से पैसे हासिल करती है। इसके लिए कंपनियां टार्गेट भी तय करती हैं कि उन्हें एनएफओ से कितना पैसा जुटाना है। एसबीआई की नयी स्कीम में 4 निवेश ऑप्शन हैं। इन चारों ऑप्शनों में शेयरों और बॉन्ड्स के साथ ही निवेशकों से जुटाये पैसे में से 20 फीसदी गोल्ड ईटीएफ और 10 फीसदी REIT/InVIT में निवेश किया जाएगा।
म्यूचुअल फंड पर लोन
गौरतलब है कि बैंकों से म्यूचुअल फंड्स पर लोन लिया जा सकता है। इक्विटी शेयरों पर लोन की तरह आप म्यूचुअल फंड पर लोन सकते हैं। म्यूचुअल फंडों पर डिजिटल लोन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अगर आप म्यूचुअल फंड पर डिजिटल लोन लेते हैं तो ऑनलाइन किसी भी बैंक के पास म्यूचुअल फंड्स को गिरवी रखना होगा। इससे आपको तुरंत लोन के रूप में ओवरड्राफ्ट मिल जाएगा। इससे आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं को बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। म्यूचुअल फंड पर लोन के लिए बैंकों में अधिकतम और न्यूनतम राशि तय होती है। एसबीआई इक्विटी म्यूचुअल फंड पर अधिकतम 20 लाख रुपये और न्यूनतम 20,000 रु का लोन दे देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications