नई दिल्ली, अप्रैल 20। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करके 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो लंबी अवधि में आपको करोड़पति बनने में मदद करने के लिए एक आसान नियम है। ये नियम है 15-15-15 का। म्यूचुअल फंड में निवेश का यह नियम आपको करोड़पति बनाने में मदद कर सकता है। ये नियम बताता है कि आपको हर महीने कितना निवेश करना है, कितने समय के लिए करना है और किस ग्रोथ रेट पर लक्ष्य राशि के रूप में आप 1 करोड़ रुपये प्राप्त कर पाएंगे। आगे जानिए इस नियम की पूरी डिटेल।
15 फीसदी रिटर्न की उम्मीद
शेयर बाजार स्वभाव से अस्थिर होते हैं लेकिन लंबी अवधि में वे ऊपर की ओर बढ़ते हैं जैसा कि अभी तक इतिहास में देखा गया है। इक्विटी मार्केट में हर साल लगभग 15 फीसदी का रिटर्न देना संभव नहीं हो सकता है लेकिन लंबी अवधि में करीब 15 फीसदी का सालाना रिटर्न हासिल किया जा सकता है।
15-15-15 का नियम
नंबर '15' का प्रयोग नियम में तीन बार किया गया है। इनमें ग्रोथ रेट, अवधि और बचत की मासिक राशि शामिल हैं। यह मानते हुए कि आपको 15 वर्षों (180 महीने) में 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न प्राप्त होगा, आपको 1 करोड़ रुपये के फंड पर पहुंचने के लिए हर महीने 15000 रुपये बचाने की जरूरत है। यानी 15 साल, हर महीने 15000 रु और 15 फीसदी का सालाना रिटर्न आपको करोड़पति बनाएगा।
कितना निवेश कितना फायदा
दूसरे शब्दों में 15 साल की अनुमानित वार्षिक वृद्धि दर पर हर महीने 15000 रुपये का निवेश करके 1 करोड़ रुपये की लक्ष्य राशि प्राप्त की जा सकती है। आपको 15 साल अनुमानित राशि मिलेगी 1 करोड़ रुपये। इस दौरान आपकी निवेश की गई राशि केवल 27 लाख रु (15 साल में) होगी, जबकि लाभ की राशि 73 लाख रु होगी। आपको फायदा ढाई गुना से अधिक होगा।
स्टेप-अप एसआईपी
ये नियम आपको लंबी अवधि के लिए बचत शुरू करने के लिए एक शुरुआत देने का एक तरीका है। हो सकता है कि आपको 15 फीसदी सालाना रिटर्न न मिले। मगर यदि आप 12 प्रतिशत के वार्षिक रिटर्न के साथ सहज हैं, तो आप एक बड़ा फंड बनाने के लिए स्टेप-अप एसआईपी का उपयोग कर सकते हैं। स्टेप-अप एसआईपी में होता है यह है कि आपको सालाना अपनी मासिक एसआईपी राशि में एक निश्चित दर पर कुछ राशि बढ़ानी होती है।
एसआईपी का नियम
15-15-15 म्यूचुअल फंड का नियम दो प्रमुख बातों को ध्यान में रखता है। पहला कि निवेश का एसआईपी मोड आपको रखना है। दूसरा कंपाउंडिंग जो निवेशक के लाभ के लिए काम करता है। 15-15-15 म्यूचुअल फंड निवेश नियम का पालन करते हुए, आप बचत की आदत डेवलप करते हैं। यह अस्थिरता को नियंत्रण में रखने में मदद करता है क्योंकि यूनिट्स एसआईपी के माध्यम से खरीदी जाती हैं। बाजार को समय देने का कोई जरूरत नहीं होती। इसके बजाय जब बाजार में बड़ी गिरावट आती है तो एक ही एसआईपी फोलियो में आप और अधिक फंड जोड़ सकते हैं। ये एक आसान रास्ता है। मगर इसमें शेयर बाजार शामिल है, इसलिए जोखिम भी रहता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications