नयी दिल्ली। घर के बाद कार खरीदना दूसरा सबसे बड़ा खर्चा हो सकता है। आप कार खरीदने के लिए लोन का सहारा ले सकते हैं, मगर पूरी तरह या कुछ राशि अपनी बचत से चुकाना ज्यादा बेहतर ऑप्शन होगा। आप ये बचत अपने पास रखने के बजाय म्यूचुअल फंड में निवेश करें, ये आपके लिए बेस्ट रहेगा। म्यूचुअल फंड में निवेश पर अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। वैसे भी अगर आप लोन लें तो लोन अपने साथ ब्याज का बोझ भी लायेगा। इसलिए बेहतर ये है कि आप लोन के बजाय म्यूचुअल फंड में अपनी बचत का निवेश करें और अच्छे रिटर्न के सहारे अपनी बचत को बढ़ायें। म्यूचुअल फंड में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग या एसआईपी के जरिये निवेश करना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। एसआईपी आपके अलग-अलग फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ा फंड बनाने में एक लंबा रास्ता तय कर सकती है। कार खरीदने के लिए एसआईपी एक दम परफेक्ट रहेगी। तो आइये जानते हैं एसआईपी से कार खरीदना कैसे संभव है।
शॉर्ट टर्म डेब्ट फंड
शॉर्ट टर्म डेब्ट फंड आपको बेहतर और बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। आपको अपनी हर महीने की बचत या सरप्लस का 80-90 फीसदी हिस्सा किसी शॉर्ट टर्म डेब्ट फंड में निवेश करना होगा। बता दें कि म्यूचुअल फंड डेब्ट, बॉन्ड और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं, जो इक्विटी से कम जोखिम और बैंक डिपॉजिट से बेहतर ऑप्शन होते हैं। इनमें आप 1-3 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। ये हैं 5 डेब्ट फंड और उनका पिछले 2 साल का रिटर्न :
- एचडीएफसी शॉर्ट टर्म डेट फंड - ग्रोथ : 10.71 फीसदी
- एक्सिस शॉर्ट टर्म फंड - ग्रोथ : 10.46 फीसदी
- आईडीएफसी बॉन्ड फंड - शॉर्ट टर्म - ग्रोथ : 10.42 फीसदी
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड - ग्रोथ : 10.38 फीसदी
- कोटक बॉन्ड शॉर्ट टर्म प्लान - ग्रोथ : 10.32 फीसदी
अगर आप इनमें से किसी फंड में हर महीने 25000 रुपये की एसआईपी करें तो आपकी 24 महीनों की कुल निवेश राशि होगी 6 लाख रु। जबकि रिटर्न के साथ आपकी कुल राशि हो जायेगी 6.63-6.65 लाख रु।
मल्टी कैप इक्विटी फंड
मल्टी कैप इक्विटी फंड आम तौर पर मार्केट में अलग-अलग तरह के शेयरों में पैसा निवेश करते हैं। ऐसा पोर्टफोलियो में बैलेंस बनाने के लिए किया जाता है। आपको अपनी बचत का बाकी 10-15 फीसदी हिस्सा किसी मल्टी कैप इक्विटी फंड निवेश करना होगा। आइये जानते हैं 4 अच्छे मल्टी कैप इक्विटी फंड और उनके 2 साल के रिटर्न के बारे में।
- डीएसपी इक्विटी फंड - ग्रोथ : 19.73 फीसदी
- एक्सिस मल्टीकैप फंड - ग्रोथ : 19.70 फीसदी
- केनरा रोबेको इक्विटी डाइवर्सिफाइड - ग्रोथ : 16.09 फीसदी
- यूटीआई इक्विटी फंड - ग्रोथ : 15.81 फीसदी
निवेश रणनीति
आप अपनी निवेश राशि और समय में बढ़ोतरी या कमी कर सकते हैं। ये इस बात निर्भर है कि आप कार कब खरीदना चाहते हैं और कार की कीमत कितनी है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव से पैसा खोने से बचने के लिए अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा डेट फंड में रखें।
यह भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड में 100 रुपये से शुरू करें निवेश, ये है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications