नई दिल्ली, सितंबर 24। इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती है। वहीं ये मुद्रास्फीति के दबाव में भी है। मगर इसके बावजूद, कुछ इक्विटी म्यूचुअल फंड लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहे हैं। ऐसे फंड्स में से एक है केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड। ये एक स्मॉल-कैप इक्विटी फंड है। इसने पिछले तीन वर्षों में 40 प्रतिशत सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) के हिसाब से फायदा कराया है। जबकि इन्हीं 3 सालों में ये अपनी कैटेगरी को सीएजीआर के मामले में 10 प्रतिशत से अधिक से हराने में कामयाब रहा है। इसके अलावा यह इक्विटी म्यूचुअल फंड उन स्मॉल-कैप फंडों में से एक है, जिनका एक्सपेंस रेशियो सबसे छोटा होता है।
मिली है 5 स्टार रेटिंग
वैल्यू रिसर्च ने इस म्यूचुअल फंड को 5-स्टार रेटिंग दी है। इस स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने पिछले एक साल में निवेशकों को 16.90 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है। यानी एक साल में यह 1 लाख रु 1.20 लाख रु बना चुका है। वहीं अगर आपने एक साल पहले इस स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में 10,000 रु की मासिक एसआईपी करना शुरू किया होता, तो आज ये राशि 1.31 लाख रु होती।
2 साल में पैसा ढाई गुना
वहीं अगर किसी निवेशक ने दो साल पहले केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड में एक साथ 1 लाख रु लगाये होते तो वो राशि अब तक करीब ढाई गुना यानी 2.40 लाख रु हो जाती। दो साल पहले शुरू की गयी 10,000 रु की मासिक एसआईपी आज 3.33 लाख रु का फंड बन गयी होती। आपको बता दें कि ये स्मॉल-कैप फंड पिछले दो सालों में अपने निवेशकों को सालाना 49.25 फीसदी का शानदार रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
3 साल का रिटर्न
अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रु लगाए होते तो उसकी निवेश राशि यानी 1 लाख रु आज रिटर्न के साथ 2.94 लाख रु हो गए होते। वहीं तीन साल पहले शुरू की गयी 10,000 रु की मासिक एसआईपी बढ़ कर आज 6.56 लाख रु हो गयी होती।
निवेश करें या नहीं
फंड का घरेलू इक्विटी में 93.73% निवेश है, जिसमें से 2.69% लार्ज कैप शेयरों में, 16.35% मिड कैप शेयरों में, 56.47% स्मॉल कैप शेयरों में है। जानकारों के अनुसार वे निवेशक जो कम से कम 3-4 वर्षों के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं और बहुत अधिक रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए ये फंड सही हो सकता है। साथ ही इन निवेशकों को अपने निवेश में अधिक नुकसान की संभावना के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
कौन से हैं टॉप 10 शेयर
फंड ने जिन 10 शेयरों में सर्वाधिक निवेश किया है, उनमें सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड, शेफ़लर इंडिया लिमिटेड, कैन फिन होम्स लिमिटेड, ग्रिंडवेल नॉर्टन लिमिटेड, सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड, सेंचुरी टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड और टिमकेन इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। जानकार कहते हैं कि अस्थिर बाजार में भी एसआईपी नहीं रोकनी चाहिए। उच्च जोखिम वाले फंड को भी उसका फंड मैनेजर लंबी अवधि में नियंत्रित कर सकता है और नुकसान को कम रख सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications