नई दिल्ली, फरवरी 24। म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म जेडफंड्स ने म्यूचुअल फंड में एसआईपी करने का एक नया ऑप्शन लॉन्च किया है। नया ऑप्शन खास कर ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए है। इस ऑप्शन में ग्राहकों को 100 रुपये की एसआईपी करने का मौका मिलेगा। आप सोचेंगे कि यह ऑप्शन तो पहले से मौजूद है। मगर जो तरीका जेडफंड्स ने लॉन्च किया है वो है 100 रु डेली एसआईपी का। अभी तक आपने मासिक एसआईपी के बारे में सुना होगा, मगर जेडफंड्स ने 100 रु डेली से एसआईपी निवेश की शुरुआत की है। 100 रु डेली से आप म्यूचुअल फंड में निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। आगे जानिए करोड़पति बनने का पूरा गुणा-गणित और जेडफंड्स की एसआईपी की डिटेल।
कई म्यूचुअल फंड्स से मिलाया हाथ
जेडफंड्स ने कहा है कि 100 रु की डेली एसआईपी के लिए इसने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड से हाथ मिलाया है। इसके अलावा कंपनी और भी कई अन्य फंड हाउस के साथ बातचीत कर रही है। इस पेशकश के माध्यम से जे़डफंड्स का लक्ष्य टियर-2, टियर-3 और टियर 4 शहरों में निवेश को बढ़ावा देना है, जहां लोग मासिक आय के बजाय दैनिक आधार पर कमाते हैं।
आराम से करें निवेश
जेडफंड्स ने कहा है कि कम से कम 100 रुपये की निवेश राशि डेली वेतन भोगियों और छोटे व्यवसाय मालिकों को अपनी दैनिक आय से निवेश यात्रा शुरू करने में मदद करेगी। बता दें कि बहुत कम समय के भीतर जेडफंड्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर 3000 से अधिक दैनिक एसआईपी दर्ज भी कर ली हैं। इसने वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 1 लाख दैनिक एसआईपी तक पहुँचने का लक्ष्य रखा है।
ऐसे बनें करोड़पति
अब हम आपको बताते हैं कि 100 रु डेली की एसआईपी से आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं। 100 रु डेली का निवेश बनेगा महीने में 3000 रु। आम तौर पर म्यूचुअल फंड में सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है। इस तरह 30 सालों में आप कुल निवेश करेंगे 10.80 लाख रु। मगर 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको मुनाफा होगा 95.09 लाख रु। 30 साल बाद आपको कुल राशि (अनुमानित) मिलेगी 1.05 करोड़ रु।
तीन चीजें जरूरी
100 रु की डेली एसआईपी से बनना असंभव नहीं है। पर इसके लिए आपको तीन चीजें ध्यान रखनी होंगी। पहला कि 30 साल तक लगातार निवेश करें। दूसरा सब्र रखें। तीसरा स्कीम के रिटर्न पर ध्यान देते रहें। हो सकता है आपकी स्कीम ज्यादा रिटर्न दे। यदि ऐसा हुआ तो आप जल्दी करोड़पति बन सकते हैं। या आप ज्यादा निवेश करें तो भी जल्दी अमीर बनेंगे।
जेडफंड्स ने किया विस्तार
कैलेंडर वर्ष 2021 में जे़फंड्स ने 4 करोड़ रुपये की मासिक एसआईपी बुक और 350 करोड़ रुपये से अधिक की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) दर्ज की। कंपनी के सीईओ के अनुसार यह भारत के लोगों के लिए म्यूचुअल फंड को आसान बनाने के लिए एक अच्छा तरीका है। एसआईपी की शुरुआती अवधारणा वेतनभोगी लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, जिन्हें महीने में एक बार भुगतान मिलता है। जबकि दैनिक, साप्ताहिक और पाक्षिक (15) एसआईपी का विकल्प मौजूद है। मगर बहुत से लोग इसे चुनते नहीं हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications