नई दिल्ली, जुलाई 11। करोड़पति बनाने वाले निवेश ऑप्शनों में सबसे बेहतर माना जाता है म्यूचु्अल फंड को। म्यूचुअल फंड काफी सेफ है और निवेश का अच्छा और आसान तरीका है। एसआईपी के जरिए हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करते रहिए और कुछ सालों बाद एक मोटा फंड तैयार हो जाएगा। म्यूचुअल फंड हाउसों की एक से एक स्कीमे हैं, जिनसे निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिला है। लोग सालों साल से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। म्यूचुअल फंड की एक खास बात ये भी है कि इस फंड में यदि कोई चाहे तो एक साथ भी पैसा लगा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी स्कीम की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों के 1.5 लाख रु को 1 करोड़ रु से अधिक बना दिया है।
क्या है स्कीम का नाम
हम बात कर रहे हैं एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड की। इसी स्कीम ने निवेशकों के 1.5 लाख रु आज 1 करोड़ रु से अधिक कर दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फंड की शुरुआत जनवरी 1995 में हुई थी। यानी यह एक 26 साल से अधिक पुरानी फंड है। इस फंड का लगभग सारा पैसा शेयर बाजार में निवेश किया गया है। इसमें करीब 76 फीसदी रकम लार्ज कैप शेयरों में लगाई गई है।
ऐसे बने 1 करोड़ रु से अधिक
जनवरी 1995 में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड की एनएवी सिर्फ 10 रु थी। आज के समय इसकी एनएवी यानी नेट एसेट वैल्यू 890 रु के आस-पास है। एनएवी किसी फंड की प्रति यूनिट मार्केट वैल्यू होती है। अब सोचिए कि 26 साल पहले इस फंड की एनएवी 10 रु की थी और आज 890 रु है। यानी निवेशकों का पैसा कितना बढ़ा? करीब 89 गुना। यदि किसी ने जनवरी 1995 में इस फंड में सिर्फ 1.5 लाख रु लगाए होते तो उसकी निवेश राशि 1.33 करोड़ रु होती।
किन शेयरों में लगाया है पैसा
अब बात करते हैं कि इस फंड ने किन टॉप शेयरों में पैसा लगाया है। इन 10 शेयरों में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, कोल इंडिया, आईटीसी, एक्सिस बैंक, पावर फाइनेंस और भारती एयरटेल शामिल हैं। इन शेयरों के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कीम के फंड मैनेजर ने कितने अच्छे स्टॉक्स पोर्टफोलियो में रखे हैं।
1 साल में ही कर दिया मालामाल
अगर एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड का एक साल की ही रिटर्न देखें तो भी इस फंड ने दमदार प्रदर्शन किया है। बीते एक साल का रिटर्न 59.19 फीसदी रहा है। यदि किसी ने एक साल पहले फंड में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज 1.59 लाख रु से अधिक होगी। इसके 6 महीनों का रिटर्न 18.56 फीसदी और तीन महीनों का रिटर्न 10.26 फीसदी रहा है।
देखें 10 साल तक का रिटर्न
अगर बीते 10 सालों का रिटर्न देखें तो एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने सालाना 12.06 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं इसका 7 साल का सालाना रिटर्न 11.33 फीसदी, 5 साल का सालाना रिटर्न 13.73 फीसदी और 3 साल का सालाना रिटर्न 14.02 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications