नई दिल्ली, मई 8। बाजार थोड़ा गिर गया है और यह म्यूचुअल फंड योजनाओं को इस साल की शुरुआत से पहले की तुलना में कहीं अधिक आकर्षक बनाता है। जनवरी की शुरुआत से म्यूचुअल फंड स्कीमों की नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) में गिरावट आई है, जिससे यह एसआईपी के लिए आकर्षक हो गयी है। यहां हम 3 स्कीमों की जानकारी देंगे, जिनमें एसपीआई शुरू की जा सकती है। इन स्कीमों को मॉर्निंगस्टार द्वारा निवेश करने के लिए 5-स्टार रेटिंग का दर्जा दिया गया है।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
यह एक लार्जकैप फंड है जिसे मॉर्निंगस्टार ने 5-स्टार रेटिंग दी है। फंड अपना अधिकांश पैसा हाई मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करता है। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड ने पिछले 5 वर्षों में 1 साल के आधार पर 7.58 फीसदी और सालाना आधार पर 13.19 फीसदी का रिटर्न दिया है। एसआईपी शुरू करने के लिए कम से कम 5000 रुपये और उसके बाद 1000 रुपये के गुणकों में निवेश करना होगा।
इन शेयरों पर है फोकस
इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस इसकी टॉप होल्डिंग्स हैं, जो फंड का पोर्टफोलियो मजबूत बनाते हैं। पोर्टफोलियो में टॉप 10 स्टॉक की होल्डिंग्स लगभग 54 फीसदी है। केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड की नकदी में बमुश्किल कोई होल्डिंग है, जो कि सिर्फ 4% है। बाजार अब हाई से 13% गिर गया है, जिन फंडों के पास बड़ी नकदी थी, वे अब इसे लगा सकते हैं। एसआईपी से कितना रिटर्न मिलेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन यह देखते हुए कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई है, इक्विटी के लिए खतरा बना हुआ है।
इडेलवाइस मिडकैप फंड
यह एक मिडकैप फंड है और लार्जकैप फंडों की तुलना में जोखिम इसमें अधिक है। मॉर्निंगस्टार ने इडेलवाइस मिडकैप फंड को 5-स्टार रेटिंग दी है। पिछले 3 वर्षों में जिसने लगातार 10,000 रुपये की एसआईपी इस फंड में की होगी उसकी निवेश राशि आज 5.28 लाख रुपये की हो गयी होगी। एसआईपी के माध्यम से तीन साल में केवल 3.6 लाख रुपये का निवेश किया गया होगा।
रिटर्न और पोर्टफोलियो
इडेलवाइस मिडकैप फंड का एक मजबूत पोर्टफोलियो है और इसके कुछ नामों में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट, ट्रेंट, फेडरल बैंक, क्रॉम्पटन ग्रेव्स आदि जैसे स्टॉक शामिल हैं। फंड से 5 साल का रिटर्न 13.91% रहा है, जबकि 3 साल का रिटर्न करीब 13 फीसदी है। कुल मिलाकर इडेलवाइस मिडकैप फंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछला ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन, जैसा कि कहा जाता है, भविष्य अज्ञात है।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप
यह एक लार्जकैप फंड है, जिसे मॉर्निंगस्टार ने 5 स्टार रेटिंग दी है। फंड ने पिछले 1 साल में 19% का रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 14.95% है। फंड ने इक्विटी में 99.5% निवेश किया है, जिसमें बमुश्किल कोई नकद या डेब्ट होल्डिंग है। फंड की शीर्ष 5 होल्डिंग्स में 4 बैंकिंग क्षेत्र के शेयर हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक शामिल हैं। फंड के पास करीब 22,000 करोड़ रुपये की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजेमेंट) है। मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड में एसआईपी शुरू करने के लिए आपको 5000 रुपये और उसके बाद 1,000 रुपये की राशि की आवश्यकता होगी। बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव को देखते हुए म्यूचुअल फंड में निवेशकों को एसआईपी करने की ही सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications