Best Mutual Funds : ऐसा कौन होगा जो अमीर नहीं बनना चाहेगा। मगर अमीर बनने के लिए मेहनत की जरूरत पड़ती है। आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, तब ही जाकर आप अमीर बन सकते हैं। मगर क्या खाली आप मेहनत से अमीर बन सकते हैं? शायद नहीं, बल्कि आपके पास प्लानिंग भी जरूर होनी चाहिए। आप सिर्फ प्लानिंग से तो करोड़पति बन सकते हैं। मगर सिर्फ मेहनत से नहीं। जी हां म्यूचुअल फंड एक ऐसा ही ऑप्शन है, जो लोगों को अच्छी प्लानिंग के साथ करोड़पति बनने का मौका देता है।

इंवेस्टमेंट से कमाई
अगर आप प्लानिंग के साथ बढ़िया जगह इंवेस्टमेंट करें तो आप बढ़िया पैसा बना सकते हैं। इंवेस्टमेंट से होता यह है कि आपको निवेश राशि पर रिटर्न मिलता है। फिर उस रिटर्न राशि पर भी तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। यानी पैसे से पैसा बनेगा। यहां हम आपको म्यूचुअल फंड की ऐसी ही 5 योजनाओं की जानकारी देंगे, जो आपको करोड़पति बना सकती हैं।
निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप डायरेक्ट ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप डायरेक्ट ग्रोथ पिछले एक साल में अपने निवेशकों को काफी बेहतर रिटर्न वाला फंड रहा है। ये फंड निवेशकों को बीते एक साल में 14 फीसदी से अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहा है। मगर ध्यान रहे कि यह एक बहुत अधिक जोखिम वाला फंड है।

निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप ग्रोथ ने भी निवेशकों को जोरदार कमाई कराई है। ये फंड एक साल में निवेशकों को करीब साढ़े 13 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। पर यह आप जहन में रखें कि यह भी एक काफी अधिक जोखिम वाला फंड है।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट ग्रोथ
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट ग्रोथ भी निवेशकों को एक साल में मालामाल करने वाला फंड रहा है। इस फंड में जिन लोगों ने निवेश किया है, वो एक साल में करीब 13 फीसदी रिटर्न हासिल करने में कामयाब रहे। यह भी एक काफी अधिक जोखिम वाला फंड है।

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप ग्रोथ
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप ग्रोथ भी बढ़िया कमाई करा चुका है। इस फंड के जरिए भी निवेशक बढ़िया कमाई करने में कामयाब रहे। ये फंड निवेशकों को एक साल में 12 फीसदी से अधिक का सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा। यह भी अधिक जोखिम वाला फंड है।
क्वांट एक्टिव डायरेक्ट ग्रोथ
क्वांट एक्टिव डायरेक्ट ग्रोथ भी एक साल में 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। इस फंड के जरिए निवेशकों को पिछले एक साल में करीब सवा 11 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला है। इस फंड में भी काफी जोखिम है।
ऐसे बनें करोड़पति
म्यूचुअल फंड में एक रूल है जिसे 15X15X15 कहा जाता है। यहां नंबर '15' का प्रयोग इस नियम में तीन बार किया गया है। इनमें ग्रोथ रेट, अवधि और बचत की मासिक राशि शामिल हैं। यह मानते हुए कि आपको 15 वर्षों (180 महीने) में 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न प्राप्त होगा, आपको 1 करोड़ रुपये के फंड पर पहुंचने के लिए हर महीने 15000 रुपये निवेश करने की जरूरत होगी। यानी 15 साल, हर महीने 15000 रु और 15 फीसदी का सालाना रिटर्न आपको करोड़पति बनाएगा। अगर आपका फंड कम रिटर्न दे तो आप 20 साल में या उससे पहले भी करोड़पति बन सकते हैं। मगर आम तौर पर औसतन इक्विटी स्कीम इतना रिटर्न दे ही देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications