नई दिल्ली, जुलाई 27। बच्चों के लिए निवेश के कई ऑप्शन हैं। आप अपने बच्चे के लिए पीपीएफ या एफडी जैसे विकल्पों में निवेश कर सकते हैं। पर इनमें आपको सीमित रिटर्न मिलेगा। इन डेब्ट ऑप्शनों के मुकाबले अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक बढ़िया रास्ता है। आप बच्चों के लिए भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। बच्चों के लिए फ्यूचर की तैयारी करने के लिए 5 ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जो हर लक्ष्य में काम आएंगी। फिर भले ही आप चाहे उनकी शादी के लिए पैसे जोड़ें या फिर उच्च शिक्षा के लिए। जानते हैं इन पाचों स्कीमों की डिटेल।
एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रंस बेनेफिट फंड
एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रंस बेनेफिट फंड को वैल्यू रिसर्च ने 4 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न 25.5 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 12.5 फीसदी रहा है। इतना रिटर्न आपको एफडी या पीपीएफ से नहीं मिलेगा। 4 स्टार रेटिंग होने के चलते ये फंड काफी सुरक्षित भी है। ये एक एग्रेसिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड योजना है, जो अपनी कैटेगरी में मिड साइज का फंड है।
यूटीआई सीसीएफ इंवेस्टमेंट प्लान
यूटीआई सीसीएफ इंवेस्टमेंट प्लान का एक साल का रिटर्न 23.27 फीसदी रहा है, जबकि 6 महीनों में इस स्कीम ने निवेशकों को 8.22 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड का अधिकांश पैसा फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, सर्विसेज, एफएमसीजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में निवेश किया जाता है। इस फंड के पास जो टॉप 3 शेयर हैं, उनमें इंफोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
एचडीएफसी चिल्ड्रंस गिफ्ट फंड
एचडीएफसी चिल्ड्रंस गिफ्ट फंड को वैल्यू रिसर्च ने 4 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड ने एक साल में निवेशकों को 43.5 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है, जबकि 6 महीनों का इसका रिटर्न 18.23 फीसदी रहा है। इस फंड का 67.10 प्रतिशत पैसा शेयरों और 19.07 प्रतिशत डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश हुआ है। एचडीएफसी चिल्ड्रन गिफ्ट फंड अपनी कैटेगरी में एक मिड साइज का फंड है, जिसकी एयूएम 4,667 करोड़ है।
एक्सिस चिल्ड्रंस गिफ्ट फंड
एक्सिस चिल्ड्रंस गिफ्ट फंड को वैल्यू रिसर्च ने 3 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 36.3 फीसदी के करीब रहा है। वहीं एक्सिस चिल्ड्रंस गिफ्ट फंड ने 6 महीनों में 13.3 फीसदी के आस-पास रिटर्न दिया है। फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, सर्विसेज और केमिकल सेक्टर में फंड की अधिकतर इक्विटी होल्डिंग्स है। ये अपना 65 फीसदी पैसा इक्विटी में निवेश करता है।
एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड
एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड को वैल्यू रिसर्च ने 3 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 29.6 फीसदी के करीब रहा है। वहीं एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड ने 6 महीनों में 7.3 फीसदी के आस-पास रिटर्न दिया है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड वे दिग्गज कंपनियां हैं, जिनमें एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड ने सबसे अधिक पैसा लगाया हुआ है। इक्विटी में जिन सेक्टरों में ये अधिकतर निवेश करता है उनमें फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा शामिल है। यहां बताई गई पांचों स्कीमों से आप अपने बच्चों का फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications