Large Cap Mutual Fund : आज म्यूचुअल फंड निवेश एक नया और बेहतर माध्यम है। निवेशक इसमें अपनी कमाई इसमें लगाते हैं और शानदार रिटर्न पाते हैं। म्यूचुअल फंड में कई कैटेगरियां हैं, जिनमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप हैं। इनमें लार्ज कैप फंड ज्यादा सेफ होते हैं। ये वे म्यूचुअल फंड होते हैं जो मार्केट कैपिटल के आधार पर टॉप 100 कंपनियों में अपना अधिकतर पैसा (करीब 80 प्रतिशत) निवेश करते हैं। बेस्ट लार्ज-कैप फंड को टॉप रेटिंग मिलती है, जो अच्छा रिटर्न देने की भी क्षमता रखते हैं। आगे जानते हैं ऐसे 3 टॉप फंड्स के बारे में।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
लिस्ट में पहला फंड है एक्सिस ब्लूचिप फंड। इसके डायरेक्ट प्लान ने 22 नवंबर तक लॉन्च के बाद से सालाना 12.23 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड का 5 साल का सालाना रिटर्न रहा है 12.45 फीसदी। वहीं इसी कैटेगरी का रिटर्न बीते 1 साल के लिए 10.59 फीसदी और 5 साल के लिए 13.75 फीसदी रहा है। एक्सिस ब्लूचिप फंड के डायरेक्ट प्लान में 30 सितंबर 2022 तक की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) है 36,871 करोड़ रु। इस फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एवेन्यू सुपरमार्ट्स और इंफोसिस शामिल हैं।
बड़ौदा बीएनपी परिबास लार्ज कैप
लिस्ट में दूसरा नंबर है बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज कैप का। इसके डायरेक्ट प्लान ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से अब तक 13.85 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। वहीं इसके 5 साल का सालाना रिटर्न रहा 11.71 फीसदी। 30 सितंबर 2022 तक इसकी एयूएम रही 1,398 करोड़ रुपये। फंड ने अधिकतर जिन सेक्टरों में पैसा लगाया हुआ है, उनमें फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कंज्यूमर स्टेपल और ऑटोमोबाइल शामिल हैं। फंड ने जिन कंपनियों में अधिकतम निवेश किया है, उनमें आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
वहीं तीसरा फँड है केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड। इसके डायरेक्ट प्लान ने 22 नवंबर तक शुरुआत से सालाना 12.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसने 5 सालों में सालाना रिटर्न दिया है 13.75 फीसदी। एसएंडपी बीएसई 100 इंडेक्स को ट्रैक करने वाली इस स्कीम की एयूएम 30 सितंबर 2022 तक 8,548 करोड़ रु की है।
ये हैं टॉप 5 होल्डिंग
फंड की जिन 5 कंपनियों टॉप होल्डिंग है, उनमें आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एक्सिस बैंक शामिल हैं। ध्यान रहे कि नए निवेशकों के लिए इस फंड में आवश्यक न्यूनतम निवेश 5,000 रुपये करना होगा, जबकि अतिरिक्त न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये होगा। इसी तरह न्यूनतम एसआईपी निवेश राशि 1,000 रुपये होगी।
क्या हैं सेबी के नियम
लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड्स के लिए सेबी के कुछ खास नियमों हैं। ये नियम कहते हैं कि लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड्स को मार्केट कैपिटल के आधार पर टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना होगा। असल में ये टॉप कंपनियां तब भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं जब बाजार अस्थिर हो। छोटी या मिड कंपनियों की तुलना में इनके शेयरों की कीमतों में कम उतार-चढ़ाव आता है। यही कारण है कि ये सेफ म्यूचुअल फंड कैटेगरी में आते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications