नई दिल्ली, नवंबर 15। पैसा निवेश करते समय में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सारा पैसा एक जगह निवेश नहीं करना चाहिए। यानी कि आप थोड़ा पैसा इक्विटी और थोड़ा डेब्ट में लगाएं। थोड़ा पैसा सोने में निवेश करें। इक्विटी में आ जाएं तो सलाह मिलती है कि सारा पैसा एक ही कैपिटल वाली कंपनियों या फंड्स में मत लगाओ, बल्कि अलग-अलग मार्केट कैपिटल वाले फंड्स या कंपनियों में लगाओ। मगर अब इतना समय किसके पास है कि इतनी रिसर्च करे। इसका एक बढ़िया और आसान रास्ता है मल्टी कैप एसेट फंड। शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए निवेशकों के लिए यह बढ़िया फंड हैं। यहां हम आपको एक ऐसे मल्टी कैप फंड की भी जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों की दौलत में भारी इजाफा किया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कई मल्टी कैप फंड हैं। मगर इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड का नाम सबसे ऊपर है। इस फंड के पास 12,405 करोड़ रु की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। बता दें कि मल्टी कैप कैटेगरी में फंड की कुल एयूएम में से 65 फीसदी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड के पास ही है। ये फंड इक्विटी में 10-80%, गोल्ड और ईटीएफ में 10-35% और रियल इस्टेट ट्रस्ट में 0-10% निवेश करता है।
1 लाख रुपए का निवेश 41.46 लाख रुपए हुआ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड की शुरुआत 31 अक्टूबर 2002 को हुई थी। तब से यह फंड सालाना 21.65 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस हिसाब से किसी ने अगर 19 साल पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड में 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 41.46 लाख रु हो गयी होती। बीते 1 सालों में निफ्टी केवल 18.21 फीसदी सालाना रिटर्न दे पाया है।
एसआईपी से करोड़पति
किसी भी एसेट एलोकेशन फंड में लंबे समय के लिए निवेश करना चाहिए। ये स्कीमें लंबे समय के लिए ही अच्छी होती हैं और इनमें सिस्टैमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश करना और भी बेहतर हो सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड में यदि कोई हर महीने शुरुआत से ही 10000 रु की एसआईपी करता तो वो आज करोड़पति होता। उसके द्वारा निवेश की गयी राशि 1.60 करोड़ रु हो गयी होती।
सिर्फ 22.80 लाख रु के निवेश से करोड़पति
यदि कोई 19 साल से हर महीने 10 हजार रु की एसआईपी कर रहा होता तो उसकी निवेश राशि होती 22.80 लाख रु। उसे 228 महीने तक निवेश करना होता। हर महीने 10000 रु के निवेश से उसकी कुल लगाई गई राशि होती 22.80 लाख रु। बाकी होता उसका मुनाफा। यानी उसे 1.37 करोड़ रु का रिटर्न मिलता। बता दें कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि निवेशकों को मल्टी कैप फंड में कम से कम 3 साल के लिए निवेश करना चाहिए।
कैसे होता है निवेश
एसेट एलोकेशन फंड इक्विटी बाजार में लार्ज, मिड और स्माल कैप कंपनियों में निवेश करती है। इन स्कीमों का कुछ निवेश कमोडिटीज में भी किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि महंगाई की तुलना ज्यादा फायदा मिले। इस स्कीम का शेयर बाजार में 70% पैसा लगा हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications