नई दिल्ली, जुलाई 9। निवेशक की जरूरतों के आधार पर म्यूचुअल फंड विभिन्न वित्तीय लक्ष्यों के लिए पूंजी जमा करने के लिए एक अच्छा फाइनेंशियल टूल बन गए हैं। म्यूचुअल फंड निवेश कई तरह के लाभ प्रोवाइड करता है जो निवेशकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। म्यूचुअल फंड स्कीम कई तरह की होती हैं। कुछ ऐसी होती हैं जो खास कर किसी एक सेगमेंट पर फोकस करते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी स्कीम की जानकारी देंगे, जो बैंकिंग पर काफी ध्यान देती है। साथ ही इस फंड ने रिटर्न भी अच्छा दिया है।
एडलवाइस लार्ज एंड मिड कैप फंड
एडलवाइस लार्ज एंड मिड कैप फंड एक इक्विटी लार्ज एंड मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम है जिसे म्यूचुअल फंड रेटिंग एजेंसियों ने रेटिंग दी है। इसकी फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बड़ी हिस्सेदारी है। इन फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में प्रमुख बैंकिंग स्टॉक शामिल हैं। आइए इस लार्ज और मिडकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड को बेहतर तरीके से समझते हैं।
मिली है 5 स्टार तक रेटिंग
एडलवाइस लार्ज एंड मिड कैप फंड हाल ही में 15 साल का हो गया। इसे 14 जून 2007 को एडलवाइस म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे वैल्यू रिसर्च द्वारा 5-स्टार और क्रिसिल द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गयी है। यह एक इक्विटी लार्ज और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम है जो इक्विटी शेयरों में काफी निवेश करता है। यह एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीम है।
कितनी है एयूएम
डायरेक्ट प्लान विकल्प के तहत फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 1293.16 करोड़ रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 0.55 फीसदी है, जो इसकी कैटेगरी के औसत ईआर 0.95% से कम है। 7 जुलाई, 2022 तक फंड की नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 54.549 रुपये है। निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 ट्राई फंड का बेंचमार्क है। इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए, एकमुश्त निवेश के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि 5,000 रुपये है। फंड में एसआईपी शुरू करने के लिए, न्यूनतम आवश्यक राशि 500 रुपये है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। हालांकि, फंड निवेश के 365 दिनों के भीतर रिडेम्पशन के लिए 1% चार्ज करता है।
कैसा रहा है रिटर्न
फंड का सालाना रिटर्न लम्पसम राशि पर 1 साल में 2.68 फीसदी, 2 साल में 29.90 फीसदी, 3 साल में 16.80 फीसदी, 5 साल में 13.92 फीसदी और शुरुआत से 15.11 फीसदी रहा है। एसआईपी रिटर्न एक साल में 6.53 फीसदी, 2 साल में 14.04 फीसदी, 3 साल में 19.11 फीसदी और 5 साल में 15.86 फीसदी रहा है।
कैसा है फंड का पोर्टफोलियो
घरेलू इक्विटी में फंड का 95.32% निवेश है, जिसमें से 46.41% लार्ज कैप शेयरों में, 20.54% मिड कैप शेयरों में और 13.96% स्मॉल कैप शेयरों में है। फंड ने फाइनेंस, कैपिटल गुड्स, ऑटोमोबाइल, टेक, हेल्थकेयर, एनर्जी, केमिकल, कंस्ट्रक्शन, सर्विसेज, कंज्यूमर स्टेपल, मैटेरियल, खनिज और खनन और बीमा में निवेश किया हुआ है। फंड ने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी में निवेश किया हुआ है। फंड के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल, एबीबी इंडिया लिमिटेड, ट्रेंट, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, भारती एयरटेल, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज, कमिंस इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स के भी शेयर हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications