नई दिल्ली, सितंबर 15। म्यूचुअल फंड कंपाउंडिंग की शक्ति के कारण लंबे समय में बेहतर रिटर्न देते हैं। मगर इसके लिए शर्त ये है कि आपने अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार के सुझाव के आधार पर सही योजना में निवेश किया हो। जानकारों ने समय-समय पर सुझाव दिया है कि म्यूचुअल फंड से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए, लंबी अवधि के लिए निवेश रखने और विभिन्न मार्केट साइकिलों के माध्यम से देखने की जरूरत है। कई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों ने 10 साल में शानदार रिटर्न दिया है। एम्फी की वेबसाइट के 13 सितंबर 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, हम यहां 3 मिड-कैप फंडों की जानकारी देंगे, जिन्होंने 10 वर्षों में अपनी कैटेगरी में 21% से अधिक का हाई रिटर्न दिया है।
बना दिया करोड़पति
म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर से पता चलता है कि अगर किसी ने 10 साल पहले इन तीन मिड-कैप फंडों में से किसी एक में 25,000 रुपये की मासिक एसआईपी शुरू की होती तो उसकी दौलत अब तक 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गई होती।
10,000 रुपये की मासिक एसआईपी
वहीं इन तीन फंड में से किसी भी फंड में 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी बढ़ कर 40 लाख रुपये हो जाती, जबकि 15,000 रुपये प्रति माह के एसआईपी से आपकी संपत्ति 10 साल में बढ़ कर 61 लाख रुपये हो जाती।
इडलवाइस मिड कैप फंड
इडलवाइस मिड कैप फंड के रेगुलर प्लान ने 10 साल में 21.44% का रिटर्न दिया है। इस फंड की मौजूदा एनएवी रेगुलर प्लान के तहत 54.96 रु और डायरेक्ट प्लान के तहत 61.6470 रु है। फंड निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसने 10 साल में 19.81% का रिटर्न दिया है। इस मिडकैप फंड ने मिड कैप इक्विटी में 75.57%, लार्ज कैप में 15.28% और स्मॉल कैप में 11.15% निवेश किया है। सेबी के रिस्कोमीटर के अनुसार इस योजना में "बहुत अधिक" जोखिम है और इसे वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार द्वारा "5 स्टार" रेटिंग दी गयी है।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड ने रेगुलर प्लान के तहत 21.10% का रिटर्न दिया है। फंड निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है। फंड का मौजूदा एनएवी रेगुलर प्लान के तहत 79.1640 रु और डायरेक्ट प्लान के तहत 88.7790 रु है। सेबी के रिस्कोमीटर के अनुसार इस योजना में "बहुत अधिक" जोखिम है और इसे वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार द्वारा "4 स्टार" रेटिंग दी गयी है।
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड की रेगुलर स्कीम ने 10 साल में 21.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये फंड निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है। रेगुलर प्लान के तहत फंड की मौजूदा एनएवी 155.6194 रु और डायरेक्ट प्लान के तहत 170.1477 रु है। सेबी के रिस्कोमीटर के अनुसार मिड-कैप स्कीम में "वेरी हाई" रिस्क होगा और वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार द्वारा इसे "4 स्टार" रेटिंग दी गयी है। ध्यान रहे कि यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। इनमें से किसी भी फंड में निवेश करना आपका अपना फैसला होगा। हमने यहां एएमएफआई वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के आधार पर जानकारी दी है। वैसे भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई फंड भविष्य में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications