नई दिल्ली, अगस्त 29। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के मुताबिक इसके वैल्यू डिस्कवरी फंड को पिछले कुछ सालों में निवेशकों की तरफ से काफी शानदार रेस्पोंस मिला है। जुलाई 2021 तक इस फंड की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 21,195 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी, जो वैल्यू कैटेगरी में सबसे अधिक है। इसके अलावा इस फंड (आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड) ने अपने 17 साल पूरे कर लिए हैं। इसकी 30 फीसदी एयूएम वैल्यू कैटेगरी में लगी हुई है। एक और अहम बात जो निवेशकों के लिए है, वो ये कि इस फंड ने काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। इतने कितने सालों में कितना रिटर्न दिया है, इसकी डिटेल हम आगे जानेंगे।
1 लाख रु के किए 22 लाख रु
फंड हाउस ने कहा कि अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत के समय (16 अगस्त, 2004) 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता और वो 31 जुलाई, 2021 तक बरकरार रहा हो तो उसकी निवेश राशि 22.13 लाख रुपये हो गयी होगी। इस फंड का कम्पाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) 20.03 प्रतिशत रहा है, जो निवेशकों के लिए काफी अच्छा है।
निफ्टी से बेहतर रिटर्न
इसी समय-सीमा में निफ्टी 50 टीआरआई (एडिशनल बेंचमार्क) ने 15.91 प्रतिशत का सीएजीआर दिया है। यानी इसमें अगर किसी ने 1 लाख रु का एकमुश्त निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज 12.24 लाख रुपये होती। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड आकर्षक वैल्यूएशन वाले शेयरों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करके वैल्यू इंवेस्टमेंट स्टाइल को फॉलो करता है।
एसआईपी से भी होते मालामाल
आपने एक बार में निवेश करने पर रिटर्न और मुनाफा जान लिया। अब जानिए कि यदि किसी ने इस स्कीम में शुरुआत से अब तक एसआईपी के जरिए निवेश किया होता तो उसे कितना मुनाफा होता। इस फंड में हर महीने 10 हजार रु का मासिक निवेश अब तक कुल 20.4 लाख रुपये हो गया होता। ये निवेश राशि है। रिटर्न सहित बात करें तो 31 जुलाई तक ये रकम कुल 1.08 करोड़ रु हो गयी होती।
एक साल का रिटर्न
ऊपर हमने चर्चा की लंबी अवधियों की। अब बात करते हैं थोड़ी छोटी अवधियों की। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड ने बीते एक साल में निवेशकों को 48.2 फीसदी रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न आपको साल भर में एफडी या किसी पोस्ट ऑफिस स्कीम में नहीं मिलेगा।
कहां-कहां किया निवेश
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 18 फीसदी और तीन महीनों में 6.2 फीसदी रिटर्न दिया है। बात करें इक्विटी सेगमेंट में निवेश की, तो इस फंड ने जिन कंपनियों में सर्वाधिक निवेश किया है उनमें सन फार्मा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इस फंड ने कुल 69 शेयरों में पैसा लगाया है। टॉप 10 शेयरों की इसके पोर्टफोलियो में 57 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। फंड ने ऊर्जा, फाइनेंशियल, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, कम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी, मेटल्स और एफएमसीजी में खूब निवेश किया है। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर फंड चुनें। थोड़ा जोखिम लेने वाले निवेशक मल्टी-कैप और आक्रामक निवेशक फ्लेक्सी-कैप या रीकैटेग्राइज्ड फ्लेक्सी कैप फंड चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications