नई दिल्ली, मई 13। आज के समय में अगर आप आर्थिक तौर पर मजबूत होना चाहते हैं तो आपके बैंक अकाउंट में कम से कम 1 करोड़ रु होना चाहिए। यानी पैसों की तरफ से टेंशन फ्री रहने के लिए आपका करोड़पति बनना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा महामारी के मद्देनजर पैसों की कमी पड़ जाए यह कोई नहीं बता सकता। दूसरी बात यह है कि आपको कोशिश करनी चाहिए जल्द से जल्द करोड़पति बनने की। यानी रिटायरमेंट तक का इंतजार बेमानी है। आपको 40-45 साल की आयु तक ही करोड़पति बनने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए। अगर आपको यह नहीं पता कि बिना बिजनेस के सिर्फ निवेश के दम पर आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं, तो हम आपको इसका तरीका बताएंगे, जिससे आप 40 साल की आयु तक करोड़पति बन जाएंगे।
जरूरी होगा अनुशासन और बेहतर प्लानिंग
40 साल की उम्र तक करोड़पति बनने के लिए सावधानीपूर्वक प्लानिंग और सख्त फाइनेंशियल अनुशासन की आवश्यकता होगी। अकसर लोग 25 साल की आयु के आस-पास कमाना शुरू करते हैं। अगर आप इसी आयु में बचत करना शुरू कर दें तो आप पर 30 और 40 साल की आयु में कम वित्तीय जिम्मेदारियां होंगी। आप बचत करने की जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतनी लंबी अवधि तक आप निवेश भी करेंगे। इससे आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा। नतीजे में कोई भी सिर्फ 40 साल की आयु पर करोड़पति बन सकता है।
क्या है सही तरीका
अब सवाल यह है कि करोड़पति बनने के लिए कहां निवेश किया जाए। जब ऐसे लक्ष्य के लिए निवेश करने की बात आती है, तो म्यूचुअल फंड ही बेस्ट आइडिया नजर आता है। इसने बाकी ऑप्शनों के मुकाबेल निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। 1 करोड़ रु का फंड बनाने के लिए आप भी म्यूचुअल फंड का सहारा ले सकते हैं। आपको एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश की योजना बनानी होगी।
कितनी हो एसआईपी
अगर आप 20 साल की आयु पर ही कमाई के साथ म्यूचुअल फंड में एसआईपी शुरू कर दें तो रिटायरमेंट यानी 60 साल की आयु तक करोड़पति बनने के लिए आपको हर महीने सिर्फ 1581 रु की एसआईपी करनी होगी। यहां माना गया है कि आपको 10 फीसदी रिटर्न मिलता रहेगा। 20 साल से 60 साल तक की आयु के 40 सालों में आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी से 1 करोड़ रु या इससे ज्यादा का फंड बना सकते हैं।
मिलेगा कम्पाउंडिंग का फायदा
आपको इन तमाम सालों में कम्पाउंडिंग का फायदा मिलेगा। अब ये समझिए कि कम्पाउंडिंग क्या होती है। कम्पाउंडिंग होती है मिलने वाले रिटर्न पर रिटर्न। यानी आपने आज जो पैसा निवेश किया, उस पर साल दर साल जो रिटर्न मिलेगा, उस पर निवेश जारी रखने तक अलग से रिटर्न पर रिटर्न मिलता रहेगा। यही कम्पाउंडिंग है। इसीलिए जानकार कम आयु में निवेश शुरू करने की सलाह देते हैं ताकि आपको कम्पाउंडिंग का भरपूर फायदा मिल सके।
ऐसे बनिए 40 साल की आय़ु में करोड़पति
20 साल का युवा जो 40 साल की उम्र में करोड़पति बनना चाहता है, उसे 13,000 रुपये की एसआईपी हर महीने निवेश करनी होगी। 40 साल की आयु तक वे 31.61 लाख रुपये का निवेश करेगा। यह मानते हुए कि उसे अपने निवेश पर 10% रिटर्न मिलेगा, 40 साल की आयु तक उसकी निवेश राशि 1 करोड़ रुपये होगी। यदि आप ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, जिसने बीते सालों में औसतन 15% रिटर्न दिया हो, तो 20 वर्षीय युवक सिर्फ 6600 रु प्रति महीना निवेश करके 40 वर्ष का होने तक लगभग 1 करोड़ रुपये जमा कर लेगा। मगर यह जरूरी है कि यह फंड आगे भी 15 फीसदी औसत रिटर्न मिलता रहे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications