नयी दिल्ली। आज के समय में म्यूचुअल फंड को रिटर्न देने के मामले में सबसे बेहतर निवेश ऑप्शंस में गिना जाता है। ये बात दमदार म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न देने के रिकॉर्ड से साबित भी है। हालांकि कोरोना संकट आने से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जिससे म्यूचु्अल फंड योजनाओं के रिटर्न भी प्रभावित हुए। खास कर इक्विटी योजनाओं को अधिक झटका लगा, जो सीधे शेयर बाजार से जुड़ी होती हैं। कई इक्विटी योजनाओं के रिटर्न निगेटिव तक हो गए। मगर लॉकडाउन में राहत से शेयर बाजार में स्थिति सामान्य हो रही है। अनिश्चितता बरकरार है, मगर लंबे समय के लिहाज से कुछ म्यूचुअल फंड स्कीम आपको बेहतर रिटर्न दे सकती है। दरअसल लंबे समय में म्यूचुअल फंड समय-समय पर आने वाले उतार-चढ़ाव को पार कर लेते हैं। एक्सपर्ट में भी इनमें लंबी अवधि के लिए ही निवेश की सलाह देते हैं। यहां हम आपको ऐसी 3 बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताएंगे जो आपको लंबे में अच्छा रिटर्न दे सकती है।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ
इस फंड को क्रिसिल से 5-स्टार और वैल्यू रिसर्च से 4-स्टार रेटिंग मिली है। पिछले 1 साल में देखें तो फंड ने खराब प्रदर्शन किया है, जिसमें इसने 1.37 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया गया है। मगर इसके पीछे असल वजह काफी हद तक कोरोनोवायरस के कारण लॉकडाउन के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट है। हालांकि सालाना आधार पर 5 साल का रिटर्न 8.25 फीसदी है। शेयरों से लंबी अवधि का रिटर्न काफी बेहतर होता हैं। इस फंड के पास गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स, सिटी यूनियन बैंक, आरती इंडस्ट्रीज और जेके सीमेंट शामिल हैं। एसआईपी रूट के माध्यम से आप फंड में निवेश कर सकते हैं, जिसमें आवश्यक न्यूनतम निवेश 500 रुपये प्रति मा
एसबीआई स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ
एसबीआई स्मॉल कैप फंड को भी वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार और क्रिसिल से 4-स्टार रेटिंग मिली है। 5,000 रुपये के शुरुआती निवेश के बाद एसआईपी रूट के माध्यम से निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि 500 रुपये है। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने तीन साल में 2.81 फीसदी और पिछले 5 सालों में 9.99 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के पास डिक्सन टेक्नोलॉजी, हॉकिन्स कुकर और एल्गी इक्विप्मेंट्स जैसे शेयर शामिल हैं। ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि लार्जकैप फंड्स की तुलना में स्मॉल कैप फंड्स जोखिम भरे होते हैं, इसलिए इस फैक्टर को हमेशा ध्यान में रखें। कम जोखिम लेने वाले निवेशक इन फंड्स से दूर रहें।
निप्पॉन स्मॉल कैप फंड - ग्रोथ
इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 4-स्टार रेटिंग मिली है। निप्पॉन स्मॉल कैप फंड ने 5 साल की लंबी अवधि में 7.77 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि 3 साल की छोटी अवधि में 3.73 फीसदी का नकारात्मक रिटर्न दिया है। फंड के पास दीपक नाइट्राइट, नवीन फ्लौरिन इंटरनेशनल, टाटा कंज्यूमर, ओरिएंट इलेक्ट्रिक जैसे शेयर शामिल हैं। फंड की करीब 97 फीसदी राशि शेयरों में निवेश की गई है। कंपनी के पास इस कैश नाममात्र है। जैसा कि सभी म्यूचुअल फंड स्कीमों में होता है इसमें 1 फीसदी का एग्जिट लोड है। यानी अगर आप एक साल पहले निवेश निकालेंगे तो आपको 1 फीसदी शुल्क देना होगा। ये स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकती है जो 5-7 सालों के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications