नयी दिल्ली। शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है। ऐसे मौकों पर किसी निवेशक को निवेश करने के लिए विवेक से काम लेना चाहिए। शेयर बाजार में तेजी है और ये तेजी इक्विटी म्यूचुअल फंड में भी दिखेगी। इक्विटी मार्केट के बजाय इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश के लिए बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि इससे आपका जोखिम कम होगा। यहां हम आपको निवेश के लिए 3 स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पिछले कुछ समय में बढ़िया रिटर्न दिया है और आगे भी अच्छा मुनाफा कराने की गुंजाइश है।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
इस फंड को क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन दोनों ने अच्छी रेटिंग दी है। बल्कि इन दोनों ही रेटिंग एजेंसी से इस फंड को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। एक्सिस स्मॉल कैप फंड ने पिछले 1 वर्ष में 22 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि इसका 5 वर्षीय सालाना रिटर्न लगभग 14 प्रतिशत रहा है। फंड ने इक्विटी में लगभग 93 फीसदी निवेश किया है, जबकि बाकी पैसा डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया गया है। फंड के पोर्टफोलियो में गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, सिटी यूनियन बैंक और एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे नाम शामिल हैं।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड
इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस फंड में पिछले तीन वर्षों में 10,000 रुपये की एसआईपी बढ़ कर 4.86 लाख रुपये हो गया। निवेशक इसमें हर महीने 500 रुपये की न्यूनतम एसआईपी कर सकते हैं। एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने पूरी तरह से डेब्ट और इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया हुआ है। इसमें इक्विटी निवेश पोर्टफोलियो का 97.4 प्रतिशत है। फंड के पोर्टफोलियो में जेके सीमेंट, एल्गी इक्विपमेंट्स, सिटी यूनियन बैंक, ब्लू स्टार और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज जैसे शेयर शामिल हैं।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने एक साल से कुछ अवधि के छोटे से कार्यकाल में शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में इसका रिटर्न 28.70 फीसदी रहा है। फंड को क्रिसिल ने 4-स्टार रेटिंग दी है। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड के पास 10,398 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट है। निवेशक एसआईपी के माध्यम से भी पैसे लगाने का विकल्प चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि स्मॉल कैप स्टॉक ज्यादा अस्थिर होते हैं और इसलिए स्मॉल कैप फंड भी अस्थिर रिटर्न ही जनरेट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप जोखिम ले सकते हैं तो ही ऐसे फंड को निवेश के लिए चुनें। दूसरी बात कि ये लेख शुद्ध रूप से सूचनात्मक है और यहां बताए गए फंड्स को खरीदने या बेचने के लिए आपसे कोई आग्रह नहीं किया गया है।
कैसे चुनें बढ़िया फंड
बढ़िया म्यूचुअल फंड स्कीम चुनते हुए आप कुछ चीजों पर जरूर ध्यान दें। इनमें फंड की रेटिंग, लंबी अवधि में रिटर्न, रिटर्न की निरंतरता और फंड मैनेजर का ट्रैक रिकॉर्ड शामिल है। निवेश के बाद आपको समय-समय पर अपने फंड की जानकारी लेते रहना चाहिए।
5 साल में 40 लाख रु
आप एसआईपी राशि की गणना करते हुए लगभग 9-10 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। 10 फीसदी के अनुमानित वार्षिक रिटर्न के लिहाज से 5 साल में 40 लाख रु का फंड तैयार करने के लिए हर महीने लगभग 51,000 रुपये का निवेश करने जरूरत होगी। ये एक अनुमानित गणना है। यदि यह पता लगाना है कि आपको कितना निवेश करना होगा तो निवेश सलाहकार की मदद लें। वह व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय स्थिति को देख कर और गणना में इस इनपुट को शामिल करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications