नयी दिल्ली। आज के समय में निवेश के लिए जो ऑप्शन मौजूद हैं उनमें म्यूचुअल फंड को काफी बेहतर माना जाता है। म्यूचुअल फंड आपको लंबे समय में छोटी बचत योजनाओं, एफडी, बैंक डिपॉजिट जैसे ऑप्शन से बेहतर रिटर्न दे सकता है। म्यूचुअल फंड में स्कीम (फंड्स) के कई विकल्प होते हैं। इनमें मल्टीकैप फंड शामिल हैं। मल्टीकैप फंड वे फंड होते हैं जो लार्ड, मिड और स्मॉल कैपिटल (पूंजी) वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। इनके पास किसी भी साइज की मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करने की सुविधा है, इसलिए वे अधिक से अधिक रिटर्न हासिल करते हैं। यहां हम ऐसे 4 बेस्ट मल्टीकैप फंड के बारे में बताएंगे जो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेश के बेहतर हो सकते हैं। इन स्कीम में एसआईपी के जरिए निवेश से आपकी जमा पूंजी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है।
यूटीआई इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान
यूटीआई इक्विटी फंड को क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली है। फंड को वैल्यू रिसर्च से भी 4-स्टार रेटिंग मिली है। आप यूटीआई इक्विटी फंड में 500 रुपये की मासिक एसआईपी के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। एसआईपी शुरू करने के लिए न्यूनतम शुरुआती निवेश 5000 रुपये है। इस फंड ने 5 साल में 7.04 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल का रिटर्न वार्षिक आधार पर 4.27 फीसदी रहा है। वैसे बता दें कि कोरोना संकट के बाद शेयर बाजार में गिरावट के कारण लगभग सभी इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं के रिटर्न कम रहे हैं। इस फंड ने एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी जैसे दमदार शेयरों में निवेश किया हुआ हैं।
केनरा रोबेको इक्विटी डायवर्सिफाइड
इस फंड को भी प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल से 5 स्टार और वैल्यू रिसर्च से 4 स्टार रेटिंग मिली है। फंड ने पिछले 5 सालों में वार्षिक आधार पर 7.02 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। केनरा रोबेको इक्विटी डायवर्सिफाइड ने इक्विटी शेयर बाजार में लगभग 92 प्रतिशत पैसा निवेश कर रखा है। फंड ने जिन बड़े शेयरों में पैसा लगाया हुआ है उनमें एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और भारती एयरटेल शामिल हैं। इसमें मासिक एसआईपी 1,000 रुपये की कम राशि के साथ शुरू की जा सकती है, जबकि शुरुआती जरूरी निवेश राशि 5,000 रुपये है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा फंड है जो मध्यम से लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं।
जेएम मल्टीकैप फंड - ग्रोथ
जेएम मल्टीकैप फंड ग्रोथ को क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड ने पिछले 5 सालों में सालाना आधार पर 6.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कोरोनोवायरस महामारी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट के चलते बाकी फंड की तरह इसका भी रिटर्न कम हुआ है। एसआईपी के जरिए हर महीने आप 1,000 रुपये की छोटी राशि का निवेश जारी रख सकते हैं। इस फंड के पास एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयर हैं।
डीएसपी इक्विटी फंड - ग्रोथ
इस फंड को क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च दोनों से 4 स्टार रेटिंग मिली है। शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश 500 रुपये है, जबकि जरूरी मासिक एसआईपी राशि भी 500 रुपये है। इस फंड का एक लंबा रिकॉर्ड है। इसे 1997 में लॉन्च किया गया था। फंड के पास जो बड़े शेयर हैं उनमें एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। लगभग 90 फीसदी फंड इक्विटी में निवेश किया गया है। यदि आप 5 साल की लंबी अवधि के लिए देख रहे हैं तो ये फंड निवेश के लिए अच्छा रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications