नयी दिल्ली। आपके सामने निवेश के आज बहुत सारे विकल्प हैं। हालाँकि अभी भी अधिकतर लोग सुरक्षा को देखते हुए एफडी को ही अच्छा विकल्प मानते हैं। मगर समय के साथ निवेशकों का रुझान म्यूचुअल फंड्स की तरफ बढ़ा है। दरअसल म्यूचुअल फंड्स की योजनाएँ संभालने की जिम्मेदारी प्रोफेश्नल्स और मार्केट के बेहतर जानकारों पर होती है। म्यूचुअल फंड्स में भी एसआईपी एक बेहतर विकल्प है। यदि आप नियमित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो लंबी अवधि में पूँजी बनाने के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान या एसआईपी एक शानदार निवेश आइडिया है। एसआईपी में निवेश की गयी राशि आपकी पसंद के हिसाब से म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा ऋण या इक्विटी शेयरों में निवेश की जाती है। इक्विटी शेयरों में निवेश से आपको एफडी की तुलना में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। अगर आप एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसे ही 4 बेहतर विकल्प।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
एक्सिस ब्लूचिप फंड ने सिर्फ 1 साल में 19 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है। वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन ने इस फंड को 5-स्टार रेटिंग दी है। शुरुआत में इस फंड में 5000 रुपये के बाद निवेशक एसआईपी के माध्यम से हर महीने सिर्फ 500 रुपये की राशि से निरंतर निवेश कर सकते हैं। एक्सिस ब्लूचिप फंड ने 3 साल में 18 फीसदी और 5 साल में 10.29 फीसदी रिटर्न दिया है, जो एफडी से बेहतर है। एक्सिस ब्लू चिप फंड ने एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में निवेश कर रखा है। इसकी एनएवी वर्तमान में केवल 31 रुपये है। इसलिए आप लगभग 31 रुपये के लेवल पर निवेश कर सकते हैं।
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड
इसे भी वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन ने 5-स्टार रेटिंग दी है। फंड ने 1 साल में 14.25 फीसदी और 5 साल में 11.30 फीसदी का रिटर्न दिया है। आप इस फंड में 5,000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ शुरुआत कर सकते हैं, जिसके बाद हर महीने सिर्फ 1,000 रुपये में निवेश संभव है। मिरे एसेट लार्ज कैप फंड के पास एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज आदि जैसी कंपनियों के शेयरों में हिस्सेदारी है। याद रखें कि बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए आपको लंबी अवधि के लिए निवेश करने की जरूरत है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड
इस फंड ने छोटी से मध्यम अवधि में अच्छा प्रदर्शन किया है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड ने लार्ज कैप फंड्स में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की बड़ी राशि निवेश की हुई है। फंड ने पिछले 1 साल में 11.35 फीसदी और पिछले 5 साल में 11.41 फीसदी का बेहतर रिटर्न दिया है। लंबी अवधि में निवेश के लिए यह एक अच्छा फंड है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड ने एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल जैसे शेयरों की खरीदारी की हुई है। इसमें आप 100 रुपये की एसआईपी से भी निवेश कर सकते हैं।
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड एक ऐसा फंड है जो केवल लार्ज कैप शेयरों में निवेश करता है। इस फंड ने तीन साल की अवधि में 11.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। कोई भी निवेशक निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड में 100 रुपये की छोटी राशि के साथ निवेश कर सकता है और फिर हर महीने 100 रुपये का ही निवेश किया जा सकता है। वर्तमान में ग्रोथ प्लान के तहत फंड का एनएवी 34.28 रुपये है। एसआईपी के जरिये नियमित निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा फंड है।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : आयकर में कटौती और टैक्स स्लैब में बदलाव संभव
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications