नई दिल्ली, जुलाई 13। जोमैटो, एलआईसी और ई-कॉमर्स वेंचर नायका उन लार्जकैप शेयरों में रहे, जिनें म्यूचुअल फंड्स (एमएफ) ने जून में अपनी हिस्सेदारी घटाई। जून में इन कंपनियों के शेयरों को म्यूचुअल फंड हाउसों ने बेचा। वहीं वेदांत, आईआरसीटीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इंटरग्लोब एविएशन उन शेयरों में शामिल रहे जिनमें जून महीने में म्यूचुअल फंड ने खरीदा। आंकड़ों के अनुसार इंस्टिट्यूशनल कैटेगरी ने मई में 6.01 करोड़ शेयरों के मुकाबले जून में वेदांत में 7.78 करोड़ शेयरों तक हिस्सेदारी बढ़ाई। पिछले महीने के दौरान ये शेयर 30 फीसदी से अधिक गिरा, इसलिए फंड हाउसों को यह सस्ते में शेयर मिला। आगे जानिए बाकी शेयरों की डिटेल।
वैल्यू में घटी वेदांत में हिस्सेदारी
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार जून में वेदांत में एमएफ होल्डिंग 1,928 करोड़ रुपये से घटकर 1,736 करोड़ रुपये रह गई। वहीं घरेलू फंड मैनेजर्स ने पीरामल एंटरप्राइजेज अपनी हिस्सेदारी 41 लाख शेयरों से बढ़ाकर 49 लाख शेयर की। वैल्यू के मामले में, इस स्टॉक में एमएफ होल्डिंग 770 करोड़ रुपये से बढ़ कर 811 करोड़ रुपये हो गई।
कैसा रहा आईआरसीटीसी का हाल
आईआरसीटीसी में, एमएफ होल्डिंग 8 लाख शेयरों से बढ़कर 10 लाख शेयर हो गई, लेकिन इनकी होल्डिंग की वैल्यू लगभग 57 करोड़ रुपये पर ही बरकरार रही। हैवेल्स इंडिया में एमएफ होल्डिंग 2,703 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,934 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में ये होल्डिंग 7,099 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,439 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 4,168 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,450 करोड़ रुपये हो गई।
इन शेयरों में घटा हिस्सा
इस बीच, मैक्रोटेक डेवलपर्स में एमएफ ने 25 लाख शेयरों से हिस्सा घटा कर 16 लाख शेयर कर लिया। कंपनी में इनकी हिस्सेदारी का मूल्य 242 करोड़ रुपये से घटकर 166 करोड़ रुपये रह गया। अंबुजा सीमेंट्स में ये 5,655 करोड़ रुपये से घट कर 4,891 करोड़ रुपये और टाटा स्टील में 12,811 करोड़ रुपये से घट कर 9,616 करोड़ रुपये रह गया।
इन शेयरों से भी हुए एमएफ खफा
एमएफ ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में अपना हिस्सा 4,947 करोड़ रुपये से घटा कर 4,378 करोड़ रुपये, ज़ोमैटो में 1,451 करोड़ रुपये से 963 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में 4,113 करोड़ रुपये से 3,152 करोड़ रुपये कर दिया।
इक्विटी योजनाओं में निवेश
निवेशकों ने जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना जारी रखे हुए है। पिछले महीने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा भारी बिक्री के बावजूद एसआईपी से इन योजनाओं में 15,498 करोड़ रु आए। मार्च 2021 से इक्विटी योजनाओं में हर महीने शुद्ध निवेश देखा जा रहा है, जो निवेशकों के बीच सकारात्मक भावना को उजागर करता है। यह सकारात्मकता पूंजी बाजार नियामक सेबी के जून तिमाही के दौरान नई म्युचुअल फंड योजनाओं के शुभारंभ पर प्रतिबंध के बावजूद आई है। हालांकि, पिछले महीने इक्विटी एमएफ में निवेश मई में देखे गए 18,529 करोड़ रु के शुद्ध निवेश की तुलना में कम था। सभी इक्विटी-ओरिएंटेड कैटेगरियों को जून में शुद्ध निवेश प्राप्त हुआ, जिसमें फ्लेक्सी-कैप फंड कैटेगरी में सबसे अधिक 2,512 करोड़ रु का शुद्ध निवेश आया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications