Mutual Funds, NFO, New Fund Offer : आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन हैं, जिनमें से एक म्युचुअल फंड के अलग-अलग प्रकार के स्कीम में निवेश करना भी शामिल है। समय-समय पर कई कंपनियां नए-नए फंड लॉन्च करती रहती हैं जहां निवेशकों के पास अच्छा मुनाफा कमाने का मौका होता है।

अब इसी कड़ी में सितंबर 2025 में 5 नए फंड यानी (New Fund Offers, NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हैं। यदि आप चाहें तो इन स्कीम में पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
NFO यानी न्यू फंड ऑफर तब होता है जब कोई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) पहली बार कोई नई म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च करती है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई कंपनी पहली बार अपना IPO (Initial Public Offering) लॉन्च करती है और उसमें निवेशक पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं। तो चलिए आइए जानते हैं इन तमाम 6 फंड्स के बारे में...
Mutual Fund NFOs September 2025
अगर आप किसी म्यूचुअल फंड्स के किसी नए स्कीम में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास इस महीने निवेश करने के 5 ऑप्शन हैं।
यूनियन डायवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव FOF (Union Diversified Equity All Cap Active FOF) :- यह 1 सितंबर को लॉन्च हुआ है और 15 सितंबर को बंद होगा। इस फंड में आप 1,000 का निवेश कर सकते हैं।
ज़ेरोधा निफ्टी स्मॉलकैप 100 ETF (Zerodha Nifty Smallcap 100 ETF) :- यह फंड 25 अगस्त को लॉन्च की गई थी और 5 सितंबर को बंद होगी।
Axis निफ्टी 500 क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड (Axis Nifty 500 Quality 50 Index Fund) :- यह योजना 21 अगस्त को लॉन्च हुई थी और 4 सितंबर को बंद होगी। इस फंड में कम से कम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं।
बड़ौदा बीएनपी पारिबा बिज़नेस कॉन्ग्लोमेरेट्स फंड (Baroda BNP Paribas Business Conglomerates Fund) :- यह नया फंड 2 सितंबर को लॉन्च हुआ था और 15 सितंबर को बंद होगा।
SBI डायनेमिक एसेट एलोकेशन एक्टिव एफओएफ (SBI Dynamic Asset Allocation Active FOF) :- यह फंड 25 अगस्त को लॉन्च हुई थी और 8 सितंबर को बंद होगी। इस फंड में कम से कम 5000 का निवेश कर सकते हैं।
एडलवाइस निफ्टी लार्जमिडकैप 250 ईटीएफ (Edelweiss Nifty LargeMidcap 250 ETF) :- यह फंड 29 अगस्त को लॉन्च हुआ था जो 2 सितंबर को बंद हुआ। इस फंड में कम से कम 5,000 का निवेश कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो इसमें भी निवेश की योजना बना सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications