नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड को नये जमाने का निवेश ऑप्शन माना जाता है। यहां आपका पैसा पोस्ट ऑफिस स्कीम, एफडी आदि जैसी जगहों के मुकाबले जल्दी डबल हो सकता है। म्यूचुअल फंड में कई तरह की स्कीम होती हैं। इनमें लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शामिल हैं। लार्ज कैप का मतलब है कि वो फंड/स्कीम अधिकतर लार्ज कैप (ज्यादा मार्केट कैप) वाले शेयरों में निवेश करता है। इसी तरह मिड और स्मॉल कैप फंड्स का हिसाब है। पिछले कुछ वर्षों में लार्ज कैप फंड ने स्थिर (लगभग एक जैसा) रिटर्न दिया है। कुछ फंड्स ऐसे भी जिन्होंने कुछ सालों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। यहां हम ऐसे ही 4 लार्ज कैप फंड के बारे बताएंगे हैं जिनमें आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही बताएंगे कि कहां निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है।
जेएम लार्ज कैप फंड
जेएम लार्जकैप फंड को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। 5 से 7 साल की अवधि में इस फंड का रिटर्न बहुत अच्छा रहा है। 5 साल का रिटर्न 6 फीसदी के करीब रहा है, जबकि 7 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 11.90 फीसदी रहा है। फंड के पास पोर्टफोलियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयर हैं। इस योजना के तहत न्यूनतम एसआईपी निवेश 500 रुपये है। 5 से 7 साल के लिए निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा चांस है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
इस फंड को भी क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग मिली है। पिछले 3 वर्षों में इस फंड का वार्षिक आधार पर रिटर्न 9.47 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले 5 वर्षों में यह 10 प्रतिशत से भी अधिक है। ये फंड केवल लार्ज कैप इक्विटी शेयरों में निवेश करता है। इसके पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे नाम शामिल हैं। आप एक्सिस ब्लूचिप फंड में मासिक 1,000 रुपये की एसआईपी से निवेश कर सकते हैं। बता दें कि 2010 में ये फंड लॉन्च हुआ था, तब से इसने सालाना आधार पर 11 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जो एफडी जैसे ऑप्शन से कहीं बेहतर है।
कोटक ब्लूचिप फंड
कोटक ब्लूचिप फंड को क्रिसिल से 4-स्टार रेटिंग मिली है। यही वो फंड है जिसने निवेशकों का पैसा दोगुना किया है। फंड ने 5 सालों में लगभग 8 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि सालाना आधार पर 7 साल का रिटर्न करीब 13 फीसदी है। यानी 7 साल हर साल 13 फीसदी रिटर्न। इस दौरान निवेशकों की पूंजी करीब-करीब दोगुनी हो गई। जिस निवेशक ने भी 7 साल पहले 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होगा उसके पास करीब 2 लाख रु का फंड होगा। इसके पोर्टफोलियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे नाम शामिल हैं। इस फड में हर महीने न्यूनतम 1 हजार रु की एसआईपी कर सकते हैं।
बीएनपी पारिबा लार्जकैप फंड
इस फंड को भी क्रिसिल ने 4-स्टार रेटिंग दी है। फंड से 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 8 फीसदी के करीब रहा है। फंड का पोर्टफोलियो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने के लिहाज से बहुत बेहतर तैयार है। इस फंड का लगभग 98 प्रतिशत पैसा लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया जाता है। इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 850 करोड़ रुपये के आस-पास है। यह फंड लंबी अवधि के लिए पैसा लगाने वाले निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications