नयी दिल्ली। पैसा निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड को अब काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। पहले की तुलना में म्यूचुअल फंड में निवेश कई गुना बढ़ा है। इसकी एक वजह है यहां से मिलने वाला रिटर्न। म्यूचुअल फंड की कई स्कीमें हैं जिन्होंने निवेशकों को पोस्ट ऑफिस स्कीम, एफडी और बॉन्ड आदि के मुकाबले कई गुना रिटर्न दिया है। 2020 में भी कुछ फंड्स ने निवेशकों को जम कर मुनाफा कराया। कई म्यूचुअल फंड ऐसे हैं जो आपको फ्यूचर में तगड़ा मुनाफा दे सकते हैं। 2021 में निवेश के लिए 5 ऐसे शानदार फंड हैं, जहां से आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। यदि आपका इरादा नये साल में म्यूचुअल फंड में निवेश का है तो यहां बताए जाने वाले फंड्स आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।
एक्सिस ब्लूचिप फंड - ग्रोथ
ये एक लार्ज कैप फंड है। लार्ज कैप फंड में जोखिम कम होता है। दूसरे इस फंड को क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। नंवबर तक इस फंड ने पिछले 6 महीनों की अवधि में निवेशकों को लगभग 33.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक्सिस ब्लूचिप फंड में आप 500 रु के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। पिछले एक साल में फंड स निवेशकों को 11.63 रिटर्न मिला है। इस फंड के पोर्टफोलियो में टॉप 10 शेयरों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, आरआईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - रेगुलर प्लान
इसे भी क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली है। केनरा रोबेको फंड भी एक लार्ज कैप फंड है। इसमें एसआईपी के जरिए कम से कम 1000 रु का निवेश किया जा सकता है। इस फंड का नवंबर तक एक साल का रिटर्न 15.28 प्रतिशत रहा है, जबकि 6 महीने का रिटर्न 35 फीसदी रहा है। इसके पास पोर्टफोलियो में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल, एचयूएल और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयर हैं।
जेएम लार्ज कैप फंड - ग्रोथ
इस फंड को क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। पिछले छह महीनों में (नवंबर तक) इस फंड ने 25 फीसदी का लाभ दिया है। वहीं 1 साल का रिटर्न 12.56 प्रतिशत रहा है। फंड के पोर्टफोलियो में रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, टीसीएस, एचयूएल, आईटीसी, टेक महिंद्रा जैसे शेयर शामिल हैं।
डीएसपी हेल्थकेयर फंड
डीएसपी हेल्थकेयर फंड ने 2020 में काफी जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस फंड ने पिछले 12 महीनो में 77.60 फीसदी का रिटर्न दिया। जबकि 2020 में देखें तो अब तक इस फंड से निवेशकों को 74.70 फीसदी का रिटर्न मिला है। 2020 में इस फंड से निवेशकों को 2 लाख रु के निवेश पर करीब 1.48 लाख रु का मुनाफा हुआ।
क्वांट स्मॉल कैप फंड
क्वांट स्मॉल कैप फंड से भी 2020 में काफी जबरदस्त रिटर्न मिला है। इस फंड ने पिछले 12 महीनो में 75.42 फीसदी का रिटर्न दिया। जबकि 2020 में देखें तो अब तक इस फंड से निवेशकों को 71.98 फीसदी का रिटर्न मिला है। 2020 में इस फंड से निवेशकों को 2 लाख रु के निवेश पर करीब 1.44 लाख रु का मुनाफा हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications