Mutual Funds; SIP: म्यूचुअल फंड स्कीम्स में लगातार निवेशकों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। इसके साथ जरूरत और रिटर्न मिलने की संभावनाओं के हिसाब से जमाम म्यूचुअल फंड्स कंपनियां समय-समय पर नए फंड्स लॉन्च करती रही हैं यानी निवेशकों को नए फंड्स ऑफर (NFO) करती रहती हैं।

अब इसी कड़ी में भारतीय उपभोक्ता थीम पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए एलआईसी म्यूचुअल फंड (LIC Mutual Fund) ने एक नई थीमैटिक इक्विटी स्कीम 'LIC MF Consumption Fund' की पेश की है। यदि आप नए फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। यह फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा जो भारत की बढ़ती खपत और उससे जुड़े क्षेत्रों से बेनिफिट उठाने की स्थिति में हैं। तो चलिए जानते हैं इस फंड से जुड़े तमाम डिटेल्स...
कब तक खुला रहेगा LIC MF का ये NFO?
LIC MF का न्यू फंड ऑफर (NFO) निवेश के लिए फिलहाल खुला है जो कि 14 नवंबर 2025 को बंद होगा। इसके बाद यह ऑफर 25 नवंबर 2025 से रेगुलर खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्कीम का मैनेजमेंट सुमित भटनागर और करन दोशी करेंगे। यह फंड निफ्टी इंडिया कंजम्प्शन टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty India Consumption TRI) को अपने बेंचमार्क को ट्रैक करेगा।
इस फंड का पैसा कहां निवेश किया जाएगा?
LIC MF ने बताया है कि LIC MF Consumption Fund में आने वाले पैसे का 80-100% निवेश इक्विटी और इक्विटी-संबंधित उपकरणों में होगा, विशेष रूप से उन कंपनियों में जो भारत की घरेलू खपत वृद्धि से लाभान्वित हो सकती हैं। वहीं, बाकी 20% तक का निवेश अन्य सेक्टर या थीम से बाहर की कंपनियों में किया जा सकता है। निवेश का दायरा सभी मार्केट कैप (लार्ज, मिड और स्मॉल कैप) कंपनियों में होगा।
कम से कम कितना कर सकते हैं निवेश?
LIC MF Consumption Fund में एक निवेशक NFO अवधि में न्यूनतम 5,000 रुपये लगा सकते हैं। वहीं, रेगुलर खरीद-बिक्री शुरु होने के बाद निवेशक Daily बेसिस पर न्यूनतम 100 रुपये, मंथली बेसिस पर न्यूनतम 200 रुपये और Quarterly बेसिस पर न्यूनतम 1,000 रुपये की SIP कर सकते हैं।
LIC MF Consumption Fund Exit Load
90 दिनों के भीतर रिडीम करने पर 12% तक यूनिट्स पर कोई लोड नहीं लगेगा जबकि इसके बाद 1% लोड लगेगा और फिर 90 दिनों के बाद कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications