Mutual Funds; SIP : म्यूचुअल फंड्स में लगातार निवेश करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसका कारण बाकी अन्य निवेश स्कीमों के मुकाबले इसमें रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है। म्यूचुअल फंड्स स्कीम में जितना अधिक रिटर्न मिलने की संभावना होती है उतनी ही अधिक नुकसान की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी निवेश स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करें या किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

हालांकि, म्यूचुअल फंड्स स्कीम में लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना होती है। यदि आपकी उम्र अभी 25 साल है और यदि आप अभी से किसी फंड में प्रति माह 20,000 रुपये का निवेश करते हैं तो रिटायरमेंट से पहले 6 करोड़ रुपये तक का फंड जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको 20-12-30 SIP फॉर्मूला पर काम करना पड़ेगा। यहां पर यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपको मिलने वाला रिटर्न आपके द्वारा चुने गए स्कीम पर और उसके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। तो चलिए जानते हैं कि ये 20-12-30 SIP फॉर्मूला क्या है जो आपको शानदार रिटर्न दिला सकता है...
क्या है 20-12-30 SIP फॉर्मूला?
इस फॉर्मूले के अनुसार, यहां पर 20 का मतलब हर महीने 20,000 रुपये का निवेशक, 12 का मतलब 12 फीसदी CAGR का रिटर्न और 30 का मतलब 30 साल तक निवेश का समय से है। यानी अगर कोई निवेशक हर महीने 20,000 रुपये की SIP अपने पंसद व जानकारी के हिसाब से किसी स्कीम में करता है और इसे लगातार 30 सालों तक जारी रखता है, तो औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलने पर उसे 6 करोड़ रुपये से अधिक का फंड मिलेगा।
कितने समय में जमा होगा 6 करोड़ रुपये
यदि आपकी उम्र 25 साल है और अभी से हर महीने 20,000 रुपये निवेश करते हैं तो 30 साल में आपके द्वारा निवेशित राशि 72 लाख रुपये होगा और सालाना 12 फीसदी CAGR मिलने पर कंपाउंडिंग के साथ आपको कुल 6.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें रिटर्न 5.44 करोड़ रुपये से ज्यादा शामिल है। यानी 55 साल की आयु में आपके पास 6 करोड़ रुपये से अधिक का फंड होगा।
SIP की शुरुआत कैसे करें?
यदि आप एसआईपी करने का प्लान बना रहे हैं तो किसी भी अच्छे म्यूचुअल फंड के जरिए SIP की शुरुआत कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म के नज़रिए के साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बेहतर माना जाता है। निवेशक चाहें तो 500 रुपये या 1000 रुपये से भी शुरुआत कर सकते हैं और और फिर अपनी क्षमता के हिसाब से निवेश की राशि धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications