नयी दिल्ली। जब तक जॉब चलती है तब तक आपको पैसों की किल्लत नहीं रहती। आपको पता होता है कि हर महीने आपको मासिक वेतन मिल जायेगा। मगर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और रिटायरमेंट करीब आता है तो आपको अपने खर्चों को लेकर चिंता हो सकती है। आज कल जानकार भी लोगों को बच्चों की इनकम के भरोसे न रहने की सलाह देते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप नौकरी करते हुए अपने रिटायरमेंट के बाद के लिए वित्तीय तौर पर मजबूत हो जायें। रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग के साथ निवेश करें। जहां तक निवेश का सवाल है तो आपके सामने बहुत सारे विकल्प हैं। इनमें एक ऑप्शन है म्यूचुअल फंड। कई म्यूचुअल फंड कंपनियों की बहुत सारी योजनाएं रिटायरमेंट के लिए बेस्ट हैं। हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में।
एसबीआई ब्लूचिप फंड (ग्रोथ)
एसबीआई ब्लूचिप फंड (ग्रोथ) को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल से 3-स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस फंड की सबसे खास बात है कि यह लार्ज कैप फंड है। यानी ये फंड सिर्फ उन कंपनियों के शेयरों में पैसे लगायेगा, जिनकी मार्केट कैपिटल काफी अधिक है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.66 फीसदी है। एसबीआई ब्लूचिप फंड (ग्रोथ) में 5000 रुपये के शुरुआती निवेश के बाद हर महीने 500 रुपये की एसआईपी की जा सकती है। बड़े शेयरों में से फंड के पोर्टफोलियो में जो शेयर हैं उनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईटीसी और नेस्ले शामिल हैं। जहां तक रिटर्न का सवाल है तो इसका तीन साल का वार्षिक रिटर्न 8.7 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 8.52 फीसदी रहा है। इस फंड में लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है।
केनरा रोबेका ब्लूचिप इक्विटी फंड- रेगुलर (ग्रोथ प्लान)
सुरक्षा के लिहाज से ये फंड और भी बेहतर है क्योंकि इसे क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। हालांकि इस फंड का एक्सपेंस रेशियो थोड़ा अधिक 2.47 फीसदी है। बड़े शेयरों में फंड के पास एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और एचडीएफसी है। स्कीम में आप 5000 रुपये का वन-टाइम निवेश करने के बाद 1000 रुपये की मासिक एसआईपी कर सकते हैं। इस फंड का पिछले एक साल का रिटर्न 21.5 फीसदी है। 5 साल की अवधि में फंड का वार्षिक रिटर्न 13.25 फीसदी रहा है।
कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड
कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड को क्रिसिल ने 4-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.65 फीसदी है। मुख्य शेयरों में फंड के पोर्टफोलियो में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक हैं। मल्टी-कैप वाली ये योजना उच्च रिटर्न की कीमत पर थोड़ा अधिक जोखिम लेने के इच्छुक निवेशकों के लिए अनुकूल होगी। 5 सालों में फंड का वार्षिक रिटर्न 11.82 फीसदी रहा है।
यह भी पढ़ें - रिटायरमेंट की है चिंता : यहाँ करें निवेश, नहीं रहेगी तंगी
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications