Mutual Funds; Multibagger Funds: आज के समय में निवेश के हजारों स्कीम हैं, लेकिन उनमें से म्यूचुअल फंड्स के अलग-अलग स्कीम भी शामिल हैं। आज के समय में लगातार म्यूचुअल फंड्स के स्कीम में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका कारण यह है कि इन स्कीम में अन्य स्कीमों के मुकाबले रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है।
हालांकि, किसी भी निवेश स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में जरूरी जानकारी जरूर हासिल करनी चाहिए और किसी एक्सपर्ट से राय लेनी चाहिए। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड्स स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने पिछले पांच कैलेंडर वर्षों (2020-2024) में कभी भी नेगेटिव रिटर्न नहीं दिया है।

आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि 17 मिड कैप म्यूचुअल फंड्स ने पिछले पांच साल में कभी भी नेगेटिव रिटर्न नहीं दिया है। हालांकि इन 17 फंडों में से 10 ने 2025 में थोड़ा नेगेटिव रिटर्न और सात ने सकारात्मक रिटर्न दिया है।
इन फंड्स ने भरी निवेशकों की जेब
बड़ौदा बीएनपी परिबास मिड कैप फंड ने पिछले पांच वर्षों में कभी भी नकारात्मक रिटर्न नहीं दिया है, लेकिन 2025 में अब तक2.06% की गिरावट आई है। वहीं, एडलवाइस मिड कैप फंड ने पांच वर्षों में पॉजिटिव रिटर्न दिया जबकि 2025 में अब तक इसमें 0.62% की गिरावट आई है।
फ्रैंकलिन इंडिया मिड कैप फंड और एचडीएफसी मिड कैप फंड, इन्वेस्को इंडिया मिडकैप फंड, कोटक मिडकैप फंड और महिंद्रा मनुलाइफ मिडकैप फंड ने 2020 से लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
मिराए एसेट मिडकैप फंड ने 2020 में 24.28%, 2021 में 48.43%, 2022 में 4.90%, 2023 में 34.51% और 2024 में 19.54% का रिटर्न दिया है। एनएवी वाले निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड ने 2020-2024 के दौरान क्रमशः 22.05%, 46.46%, 5.81%, 48.61% और 26.90% का रिटर्न दिया है। क्वांट मिड कैप फंड और एसबीआई मिडकैप फंड ने भी निवेशकों का पांच साल में मालामाल किया है।
सुंदरम मिड कैप फंड, टाटा मिड कैप फंड, टॉरस मिड कैप फंड, इन्वेस्को इंडिया मिडकैप फंड और मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने भी पिछले पांच साल में सकारात्मक रिटर्न दिया है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications