नयी दिल्ली। इस समय टॉप म्यूचुअल फंड कौन से हैं? ये सवाल अधिकतर नये निवेशकों का हो सकता है। इसके लिए वे अपने करीबी दोस्तों या ऑनलाइन सर्च करके पता लगाने का प्रयास कर सकते हैं। नये निवेशक बेस्ट फंड्स की पहले से तैयार लिस्ट चाहते हैं। वैसे ऐसी लिस्ट कौन नहीं चाहेगा? मगर इस तरीके में कई कमियां भी हैं। उदाहरण के लिए ऑनलाइन सर्च से निवेशकों उन वेबसाइटों पर जा सकते हैं जो म्यूचुअल फंड हाउसों ने अपने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार की हों। इस बात पर शायद ही कोई निवेशक ध्यान दे। ऐसा भी हो सकता है ऐसी लिस्ट में फंड्स को उनकी छोटी अवधि के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया हो। ये भी संभव है कि ऐसी लिस्ट किसी एक ही कैटेगरी की हो। मित्र या सहयोगी कुछ नाम सुझा सकते हैं, लेकिन वे योजनाएं निवेशक के लक्ष्यों और जोखिम प्रोफाइल के लिहाज से सही हों ऐसा जरूरी नहीं।
कौन से हैं टॉप 10 फंड
बता दें कि ETMutualFunds.com टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम चुनी हैं। इस लिस्ट में 5 अलग-अलग कैटेगरी से दो-दो फंड चुने गये हैं। इन 5 कैटेगरी में एग्रेसिव हाइब्रिड, लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप और मल्टी कैप शामिल हैं। ये हैं बेस्ट 10 फंड :
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी ऐंड डेब्ट फंड
- मिरे एसेट हाइब्रिड इक्विटी फंड
- एक्सिस ब्लूचिप फंड
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
- एलएंडटी मिडकैप फंड
- एचडीएफसी मिड-कैप अपॉर्च्युनिटीज फंड
- एलएंडटी इमर्जिंग बिजनेस फंड
- एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड
- मोतीलाल ओसवाल मल्टीकैप 35 फंड
- कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड
इन बातों पर दें ध्यान
इन में से कोई भी स्कीम चुनने से पहले कुछ बातों का ध्यान में रखना जरूरी है। सबसे पहले देखें तो इनमें कौन सी योजना आपके लक्ष्य के साथ-साथ जोखिम लेने की क्षमता के लिहाज से ठीक है। कुछ इक्विटी निवेशक शेयरों में निवेश करते हुए भी सुरक्षित रहना चाहते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए लार्ज कैप योजनाएँ बेहतर हैं। ये योजनाएं शीर्ष 100 शेयरों में निवेश करती हैं। इसलिए ये बाकी इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं। एक नियमित निवेशक इन योजनाओं में निवेश करके किसी भी क्षेत्र, स्टॉक की श्रेणियों के अपट्रेंड से लाभ उठा सकता है।
"बेस्ट" शब्द पर न जायें
बेस्ट शब्द से शुरू होने वाली कोई भी सर्च आपको बेस्ट समाधान पेश करे ऐसा जरूरी नहीं है। आपको हमेशा ऐसी स्कीम चुननी चाहिए जो आपके निवेश के उद्देश्य, समयावधि और जोखिम प्रोफ़ाइल से मेल खाती हो। यदि आप इन मूल बातों को नहीं समझ पाते हैं या म्यूचुअल फंड और निवेश के लिए पूरी तरह से नए हैं, तो आपको हमेशा म्यूचुअल फंड सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। बाकी ऊपर बतायी गयी योजनाओं में लंबी अवधि के लिए निवेश करें।
यह भी पढ़ें - Mutual Fund : खरीदना चाहते हैं कार तो ऐसे करें निवेश
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications