जुलाई 2025 से आपकी सैलरी, पेंशन, लोन की EMI और कई जरूरी बैंकिंग ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएंगे। इसकी वजह है नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का एक बड़ा कदम NACH सिस्टम का अपग्रेड। NPCI जुलाई में NACH 3.0 वर्जन को रोल आउट करने जा रहा है। इससे लाखों लोगों को हर दिन होने वाले ऑटोमेटेड पेमेंट्स में बेहतर अनुभव मिलेगा।

क्या है NACH और क्यों है यह जरूरी?
NACH यानी नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस, भारत के बैंकिंग सिस्टम का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रेगुलर गैप पर होने वाले पेमेंट्स को ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस करता है। उदाहरण सैलरी और पेंशन का भुगतान, लोन की EMI, म्यूचुअल फंड SIP, गैस या बिजली सब्सिडी, OTT और बाकी सब्सक्रिप्शन
हर दिन करोड़ों ट्रांजैक्शन इसी प्लेटफॉर्म के ज़रिए पूरे किए जाते हैं। ऐसे में इसे और स्मार्ट और सिक्योर बनाना जरूरी हो गया था, जिसका जवाब है NACH 3.0।
क्या-क्या बदलेगा NACH 3.0 के साथ?
NPCI के अनुसार, नया वर्जन सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं लाएगा, बल्कि आम ग्राहकों और बैंकों दोनों के लिए अनुभव को पूरी तरह से बेहतर बनाएगा।
1. स्मार्ट इंटरफेस और आसान नेविगेशन
अब बैंकों और यूजर्स के लिए एक नया ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) मिलेगा, जो नेविगेशन को आसान बनाएगा और मॉडर्न सुरक्षा स्टैन्डर्ड के आकॉर्डिंग होगा।
2. ज्यादा ट्रांजैक्शन वॉल्यूम की कैपेसिटी
जैसे-जैसे ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़ रही है, NACH 3.0 ज्यादा वॉल्यूम को प्रोसेस करने की ताकत देगा, जिससे सिस्टम स्लो नहीं होगा।
3. रियल-टाइम डैशबोर्ड
बैंकों को अब हर ट्रांजैक्शन का स्टेटस तुरंत दिखेगा। इससे समस्या होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।
4. सेल्फ-सर्विस फीचर
यूजर्स अब खुद पासवर्ड रीसेट कर सकेंगे या नया अकाउंट बना सकेंगे, जिससे हेल्पलाइन पर निर्भरता घटेगी।
5. बैंकिंग फ्लेक्सिबिलिटी
बैंक अब NPCI को अपनी सुविधा अनुसार Escalation Matrix सबमिट या अपडेट कर पाएंगे, जिससे सिस्टम में लचीलापन बढ़ेगा।
सुरक्षा होगी पहले से बेहतर
डिजिटल ट्रांजैक्शन के बढ़ते यूज के साथ साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए NACH 3.0 में कई सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, चाहे वह वेब से आए या बैंक के सर्वर से।
मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA): सभी यूजर्स को लॉगिन करते समय दो-स्तरीय जांच से गुजरना होगा।
रोल-बेस्ड एक्सेस कंट्रोल: हर यूजर को सिर्फ वही डेटा मिलेगा जो उसके काम से जुड़ा है।
PGP एन्क्रिप्शन जरूरी: अब कोई भी फाइल सिर्फ एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में ही डाउनलोड हो सकेगी।
रियल-टाइम अलर्ट: कोई भी संदिग्ध गतिविधि होते ही तुरंत जानकारी दी जाएगी।
क्या होगा इसका असर?
NACH 3.0 के लागू होने के बाद सैलरी, पेंशन और EMI समय पर और बिना रुकावट आएंगे। ग्राहकों को ट्रांजैक्शन स्टेटस जानने के लिए बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। बैंकों को लेन-देन की स्थिति रियल टाइम में ट्रैक करने में आसानी होगी। ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी की संभावनाएं कम हो जाएंगी।
किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
सैलरी लेने वाले कर्मचारी
रिटायर्ड पेंशनर्स
EMI भरने वाले ग्राहक
म्यूचुअल फंड SIP इन्वेस्टर्स
बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों को
NPCI द्वारा लॉन्च किया जाने वाला NACH 3.0 वर्जन सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं या ECS/ऑटो डेबिट से जुड़े हैं, तो ये बदलाव आपके लिए सीधे फायदेमंद साबित होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications