नई दिल्ली, जून 6। अब आपको छुट्टी वाले दिन भी सैलेरी मिल सकेगी। जी हां 1 अगस्त से सैलेरी, पेंशन, ब्याज, लाभांश और अन्य भुगतान और निवेश छुट्टी वाले दिन भी किया जा सकेगा। ये नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच) के माध्यम से होगा। एनएसीएच एक बल्क पेमेंट सिस्टम है, जिसे एनपीसीआई ऑपरेट करती है। इन सभी तरह की पेमेंट एनएसीएच से छुट्टी वाले दिन भी हो सकेगी, इन बात की जानकारी आरबीआई की तरफ से दी गयी है। एनएसीएच से कई क्रेडिट ट्रांसफर हो सकत हैं। इनमें लाभांश का भुगतान, ब्याज, वेतन, पेंशन के साथ ही बिजली, गैस, टेलीफोन, पानी के बिल का भुगतान और लोन ईएमआई शामिल हैं। आप म्यूचुअल फंड में निवेश या बीमा प्रीमियम का भी भुगतान कर सकते हैं।
डिजिटल डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर
आरबीआई ने कहा है कि एनएसीएच बड़ी संख्या में लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के एक लोकप्रिय और प्रमुख डिजिटल मोड के रूप में उभरा है। इससे मौजूदा कोरोना काल के दौरान समय पर और पारदर्शी तरीके से सरकारी सब्सिडी के ट्रांसफर में भी मदद मिलती है। वर्तमान में एनएसीएच केवल उस-उस दिन उपलब्ध रहता है, जिन दिन बैंक कार्य करते हैं। 1 अगस्त से यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध होगी।
ग्राहकों को होगा फायदा
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि एनएसीएच वर्तमान में केवल उन दिनों में उपलब्ध रहता है जिस-जिस दिन बैंक काम करते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए और साल के सभी दिनों में आरटीजीएस की उपलब्धता का लाभ उठाने के लिए 1 अगस्त, 2021 से साल के सभी दिनों में एनएसीएच उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है।
क्या है जानकारों की राय
आरबीआई के इस प्रस्ताव को जानकार एक अहम और बड़ा कदम मान रहे हैं। एनएसीएच व्यापारियों और खरीदारों के लिए बीमा प्रीमियम, एसआईपी, ईएमआई, स्कूल फीस, उपयोगिता बिल आदि जैसे रेकरिंग पेमेंट को मैनेज करने का एक आसान तरीका है। जानकारों के अनुसार इस सुविधा को सप्ताह के सभी दिनों के लिए उपलब्ध कराना एक स्वागत योग्य फैसला है और यह ग्राहक के हित में है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बैंक पूरे भुगतान की अनुमति देंगे या नॉन-वर्किंग दिनों के दौरान सीमित राशि के ट्रांसफर की अनुमति होगी।
आरटीजीएस और एनईएफटी
आरटीजीएस और एनईएफटी भी डिजिटल भुगतान के लिए काफी अहम हैं। इन दोनों को आरबीआई ने 24X7 कर दिया है। पिछले साल दिसंबर आरटीजीएस को 24X7 कर दिया गया। आरबीआई एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) सर्विस को भी 24x7 के लिए शुरू कर चुका है। ये दोनों ही सर्विस ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए बहुत अच्छी हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications