नई दिल्ली, मार्च 6। म्यूचुअल फंड भी अपने निवेशकों को करोड़पति बना देते हैं। अगर आपको भरोसा न हो तो इस खबर में इस बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है। म्यूचुअल फंड में सबसे अच्छी बात होती है, कि अगर आपके पास एकमुश्त निवेश लायक पैसा न हो तो हर माह थोड़ा थोड़ा निवेश कर सकते हैं। इस तरह के निवेश के तरीके को म्यूचुअल फंड में सिप कहा जाता है। अगर 1000 रुपये महीने का भी निवेश शुरू किया गया होगा, तो इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
पहले जानिए करोड़पति बनाने वाली यह म्यूचुअल फंड स्कीम कौन सी है
निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड ने निवेशकों को एकमुश्त निवेश और सिप निवेश करने वालों को करोड़पति बना दिया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की नेट आसेट वैल्यू (एनएवी) 4 मार्च 2022 को 1891.5346 रुपये थी। वही इस म्यूचुअल फंड स्कीम का आसेट साइज 12045.05 करोड़ रुपये का है। यानी निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम पर बहुत से लोगों ने भरोसा किया है, और बहुत ही अच्छा रिटर्न पाया है।
आइये जानते हैं कि कैसे तेजी से बढ़ा निवेश
निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम की शुरुआत 8 अक्टूबर 1995 को हुई थी। अगर उस वक्त किसी ने निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम में केवल 1 लाख रुपये का निवेश कर दिया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1.89 करोड़ रुपये हो गई है। अगर 50,000 रुपये का भी निवेश किया गया होगा तो उसकी वैल्यू करीब 1 करोड़ रुपये की हो गई है। आइये अब जानते हैं कि कैसे इस स्कीम ने साल दर साल अच्छा रिटर्न दिया है।
यह है निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम का हर साल का रिटर्न
- निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 11642.20 रुपये कर दिया है। इस तरह से जहां एब्सल्यूट रिटर्न 16.42 फीसदी का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो वार्षिक रिटर्न 16.42 फीसदी का रहा है।
- निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने 2 साल में 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 16210.00 रुपये कर दिया है। इस तरह से जहां एब्सल्यूट रिटर्न 62.10 फीसदी का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो वार्षिक रिटर्न 27.32 फीसदी का रहा है।
- निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 18025.50 रुपये कर दिया है। इस तरह से जहां एब्सल्यूट रिटर्न 80.25 फीसदी का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो वार्षिक रिटर्न 21.61 फीसदी का रहा है।
- निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 20392.40 रुपये कर दिया है। इस तरह से जहां एब्सल्यूट रिटर्न 103.92 फीसदी का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो वार्षिक रिटर्न 15.30 फीसदी का रहा है।
- निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 43775.90 रुपये कर दिया है। इस तरह से जहां एब्सल्यूट रिटर्न 337.76 फीसदी का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो वार्षिक रिटर्न 15.89 फीसदी का रहा है।
- वहीं निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपनी लांचिंग के सयम किए गए 10000 रुपये के निवेश को बढ़ाकर 1891534.60 रुपये कर दिया है। इस तरह से जहां एब्सल्यूट रिटर्न 18815.35 फीसदी का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो वार्षिक रिटर्न 21.95 फीसदी का रहा है।
अब जानिए 1000 रुपये महीने की सिप से कैसे तैयार हुआ 1 करोड़ रुपये का फंड
निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से निवेश करने वालों को भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम में लाचिंग के समय से 1000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
निप्पन इंडिया ग्रोथ फंड म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर लांचिंग के समय 1000 रुपये की सिप शुरू की गई होगी तो अभी तक कुल निवेश 316000 रुपये का होगा। वही इस निवेश की वैल्यू इस वक्त 11920369.71 रुपये (1.19 करोड़ रुपये) हो गई है। अगर प्रतिशत में देखा जाए तो 3672.27 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं हर साल मिला औसत रिटर्न देखा जाए तो यह 22.27 फीसदी का होता है।
अब जानिए म्यूचुअल फंड में क्या होती है सिप
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications