नई दिल्ली। मार्च इनकम टैक्स बचाने के लिए किसी भी वित्तीय साल का अंतिम महीना होता है। आमतौर पर लोग साल भर सोचते रहते हैं, और अंत में मार्च में हड़बड़ी निवेश कर आयकर बचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अक्सर लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए गलत निवेश कर देते हैं। इससे तुरंत में तो उनका इनकम टैक्स बच जाता है, लेकिन बाद में इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है। इसलिए जरूरी है कि अगर हड़बड़ी में ही निवेश कर रहे हैं, तो भी सही फैसला करें।
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड हैं सही फैसला
अगर आप मार्च में इनकम टैक्स बचा रहे हैं, तो आपके पास इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश का मौका है। इन म्यूचुअल फंड में निवेश पर जहां पीपीएफ या अन्य इनकम टैक्स बचाने जैसी टैक्स की छूट मिलती है, वहीं रिटर्न के मामले में यह सबसे आगे हैं। कुछ स्कीमों ने तो एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
क्या होते हैं इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड
इनकम टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंड की एक अलग कैटेगरी होती है। इसे इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) कहा जाता है। सभी म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास कम से कम एक टैक्स सेविंग स्कीम है। यहां पर हम आपको टॉप 10 टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड के नाम बताने जा रहे हैं। इन स्कीमों ने एकमुश्त निवेश पर कितना रिटर्न दिया है और साथ ही सिप माध्यम से कितना रिटर्न दिया है, यह भी बताया जा रहा है। इन टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड में पैसा 3 साल बाद यानी 36 महीने के बाद निकाला जा सकता है।

क्या होती है म्यूचुअल फंड में सिप
म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) यानी सिप कहलाता है। यह तरीका बिल्कुल वैसा ही होता है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आरडी का होता है। लेकिन सिप में कुछ अतिरिक्त फायदे भी होते हैं। यह काफी लम्बे समय के लिए भी कराई जा सकती है। इसके अलावा इसे बीच में बंद भी किया जा सकता है। अगर किसी टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड में सिप चल रही है, तो भी आप कुछ पैसा बीच बीच में भी डाल सकते हैं। अगर किसी महीने के निवेश के 3 साल पूरे हो गए हैं, तो आप उस पैसे को निकाल भी सकते हैं। ऐसा करने से आपकी सिप बंद नहीं होगी।
आइये अब जानते हैं टॉप 10 टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं।
क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 80.65 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.81 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
क्वांट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 124.57 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.78 लाख रुपये की होगी।
मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 46.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.46 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 95.81 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.66 लाख रुपये की होगी।
बीओआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड
बीओआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 41.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.42 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
बीओआई टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 82.95 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.60 लाख रुपये की होगी।
केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 40.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.40 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 87.20 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.62 लाख रुपये की होगी।
डीएसपी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
डीएसपी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 36.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.36 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
डीएसपी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 87.38 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.62 लाख रुपये की होगी।
यूटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड
यूटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 35.26 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.35 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
यूटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 82.81 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.60 लाख रुपये की होगी।
जेएम टैक्स गेन म्यूचअल फंड
जेएम टैक्स गेन म्यूचअल फंड ने 1 साल में 33.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.33 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
जेएम टैक्स गेन म्यूचअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 90.22 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.63 लाख रुपये की होगी।
कोटक टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
कोटक टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 32.88 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.33 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
कोटक टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 88.46 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.59 लाख रुपये की होगी।
इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 30.49 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.30 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
इंवेसको इंडिया टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 75.22 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.57 लाख रुपये की होगी।
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 28.43 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 1 साल पहले इनकम टैक्स बचाने के लिए निवेश किया होगा तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 1.28 लाख रुपये होगी।
सिप का रिटर्न
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी म्यूचुअल फंड में अगर किसी ने आज से एक साल पहले सिप माध्मय से निवेश शुरू किया होगा तो उसको इस वक्त तक करीब 70.39 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। अगर किसी ने इनकम टैक्स बचाने के लिए आज से 1 साल पहले इस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.56 लाख रुपये की होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications