NAMO Bharat Train: दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अहम अपडेट है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. करीब 82 किलोमीटर की इस दूरी को ट्रेन ने एक घंटे से भी कम समय में तय किया.
दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत का सफल ट्रायल
इस ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो की ट्रेनों को भी नमो भारत ट्रेनों के साथ चलाया गया. दोनों प्रणालियों का परीक्षण सफल रहा, जो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच बन रहे देश के पहले नमो भारत कॉरिडोर के संचालन की ओर एक बड़ा कदम है.
नमो भारत ट्रेन की गति
ट्रायल रन के दौरान नमो भारत ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलीं. यात्रा के दौरान ट्रेन सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक हर स्टेशन पर रुकी और तय समय के भीतर पूरी दूरी तय की.
इस कॉरिडोर में दुनिया की सबसे मॉडर्न ETCS लेवल-3 हाइब्रिड सिग्नलिंग तकनीक एलटीई नेटवर्क पर लगाई गई है. यह तकनीक सभी स्टेशनों पर लगे प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) के साथ पूरी तरह से इंटीग्रेटेड है और इसका परीक्षण बिना किसी रुकावट के सफल रहा.
कंस्ट्रक्शन का काम जारी
मौजूदा समय में इस कॉरिडोर का 55 किलोमीटर का हिस्सा, जिसमें 11 स्टेशन हैं. यह पैसेंजर्स के लिए चालू हो चुका है. बाकी दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक करीब 4.5 किलोमीटर और मेरठ में मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक करीब 23 किलोमीटर पर फिनिशिंग और ट्रायल का काम तेज़ी से चल रहा है.

एक ही ट्रैक पर मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेन
मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन भी मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. यह देश में पहली बार हो रहा है कि लोकल मेट्रो सर्विस और हाई-स्पीड ट्रेन एक ही ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलेंगी.
मेरठ मेट्रो का यह 23 किलोमीटर लंबा सेक्शन 13 स्टेशनों वाला है, जिसमें से 18 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किलोमीटर अंडरग्राउंड है. NCRTC की यह उपलब्धि इस पूरे कॉरिडोर के शुरू होने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications